Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

निरंकारी संत समागम ने जगाई मानव एकता व प्रेम की ज्योति

“निरंकार को जानकर प्रेम, सेवा और समर्पण से जीवन को सार्थक बनाएं”

Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/पंचकुला/मोहाली/कानपुर , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 15:31 IST

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य आशीर्वाद एवं आदरणीय निरंकारी राजपिता जी की गरिमामयी उपस्थिति में रेलवे ग्राउंड, पराग डेयरी, कानपुर में उत्तर प्रदेश प्रादेशिक निरंकारी संत समागम का भव्य, सुव्यवस्थित एवं अत्यंत प्रेरणादायी आयोजन संपन्न हुआ। जहाँ आध्यात्म, प्रेम, अनुशासन, श्रद्धा, समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का अद्वितीय संगम देखने को मिला।

उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर इस आयोजन को एक विराट आध्यात्मिक पर्व का स्वरूप दिया। समागम स्थल को एक सुव्यवस्थित टेंट नगरी के रूप में विकसित किया गया, जहाँ स्वच्छता, अनुशासन और आध्यात्मिक प्रेम का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। 

श्रद्धालु एक परिवार की भांति आपसी प्रेम, एकत्व, शांति और सद्भावना के साथ एकत्रित हुए। समागम से पूर्व निरंकारी यूथ फोरम (एन.वाई.एफ.) द्वारा खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सुंदर आयोजन किया गया। युवाओं ने क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल आदि खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर टीम भावना, अनुशासन और सहयोग जैसे मूल्यों को आत्मसात किया। 

साथ ही, निरंकारी यूथ सिम्पोजियम (एन.वाई.एस.) के माध्यम से युवाओं को आध्यात्मिक विषयों पर चिंतन एवं अभिव्यक्ति का मंच प्रदान किया गया। समागम के दौरान “छः तत्व (Six Elements)” विषय पर आधारित स्किट, गीत एवं पैनल चर्चा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आध्यात्मिकता केवल विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सार्थक शैली है। 

गीत, प्रवचन, कविताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने अपने भक्ति भाव को व्यक्त किया, जिससे सेवा, प्रेम और मानवीय मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुँचा। अपने पावन आशीर्वचनों में सतगुरु माता जी ने फरमाया कि परमात्मा हमारे जीवन में विचारों, भावनाओं और रचनाओं के माध्यम से प्रकट होता है। 

यह जीवन केवल अपने लिए नहीं, बल्कि संसार के लिए एक सुंदर बलिदान बनने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य प्रेम, दया, करुणा, विनम्रता और सहनशीलता जैसे गुणों को अपनाना है। तितली के उदाहरण द्वारा माता जी ने समझाया कि जैसे तितली परिवर्तन के बाद सुंदर बनती है, वैसे ही मनुष्य को भी अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर उसे श्रेष्ठ बनाना चाहिए। 

उन्होंने प्रेरित किया कि हम बिच्छू की तरह डसने वाले नहीं, बल्कि भलाई करने वाले बनें—हमारे कर्म दिखावे से रहित, सच्चाई और नेकी से भरपूर हों। माता जी ने कहा कि सच्ची भक्ति और सत्संग से मन की पीड़ा दूर होती है और आत्मा को शांति प्राप्त होती है। 

जब मनुष्य निरंकार को प्राथमिकता देता है, तब वह जीते-जी मुक्ति का अनुभव करता है। सेवा, सुमिरन और सत्संग को जीवन का आधार बताते हुए उन्होंने समर्पण भाव से जीवन जीने की प्रेरणा दी। समागम का समापन श्रद्धालुओं के हृदय में सत्य, एकता और मानवता के मार्ग पर दृढ़ता से चलने के संकल्प के साथ हुआ। 

इस दिव्य आयोजन ने सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मक दृष्टिकोण और आध्यात्मिक जागरूकता का संचार किया। अंत में निरंकारी मिशन की ओर से प्रशासन एवं सभी विभागों का इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में दिए गए सहयोग हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

 

Tags: Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD