Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में विकसित बादशाहपुर महारैली तथा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के आवास आबंटन समारोह को किया संबोधित

Nayab Singh Saini
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 22 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 15:10 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तुत यह विजन 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है, जिसे जमीन पर उतारने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बादशाहपुर क्षेत्र इस विकास यात्रा का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है, जहां किए गए वादों को योजनाओं और कार्यों के माध्यम से सफलतापूर्वक साकार किया गया है। मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव काकरौला में आयोजित विकसित बादशाहपुर महारैली एवं मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के आवास आबंटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने की, जबकि हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के समन्वय से यह आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2709 लाभार्थियों को उनके आवास की चाबियां सौंपी। मुख्यमंत्री के गुरुग्राम आगमन पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने उनका स्वागत किया।

बादशाहपुर बना विकास की नई पहचान: 11 वर्षों में ऐतिहासिक प्रगति, 15 हजार करोड़ के विकास कार्यों से बदली तस्वीर

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जो क्षेत्र कभी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते थे, आज वही विकास की नई मिसाल बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव इस बात का प्रमाण है कि सरकार ने केवल वादे नहीं किए, बल्कि उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारकर दिखाया है। 

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सरकार ने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का सशक्त साधन माना है। बादशाहपुर हलके के विकास को गति देने के लिए बीते साढ़े 11 वर्षों में कुल 81 सीएम अनाउंसमेंट की गईं, जिनमें से 60 पूरी हो चुकी हैं और 8 पर कार्य प्रगति पर है। 

उन्होंने बताया कि इस अवधि में बादशाहपुर क्षेत्र में 15,166 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं लागू की गईं। इसके विपरीत, पूर्ववर्ती सरकार के 10 वर्षों के शासनकाल में यहां केवल 967 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए थे। उन्होंने कहा कि यह अंतर वर्तमान सरकार की प्रतिबद्धता और विकास के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण को दर्शाता है।

तीसरे कार्यकाल में भी सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए निरंतर ठोस और प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि नवरात्रों के पावन अवसर पर गुरुग्राम में 2,709 गरीब परिवारों को उनके सपनों का घर सौंपना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।

यह एक दिव्य संयोग भी है, जो सेवा और समर्पण की भावना को और अधिक दृढ़ करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता के नवरात्र शक्ति, ऊर्जा और समृद्धि के प्रतीक हैं, और इसी भावना के साथ हरियाणा सरकार हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारकर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। बजट 2026-27 के जनहितैषी प्रावधानों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 23,154 नए मकानों का निर्माण किया जाएगा। 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश के 16 शहरों में 30 वर्ग गज के 15,251 प्लॉट पात्र परिवारों को आवंटित किए जाएंगे, जिससे हजारों परिवारों का अपने घर का सपना साकार होगा।

हरियाणा बनेगा औद्योगिक क्रांति का अग्रणीदूत, गुरुग्राम निभाएगा विशेष भूमिका : राव नरबीर सिंह

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि कृषि प्रधान प्रदेश हरियाणा वर्ष 2047 तक औद्योगिक क्रांति का अग्रदूत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र—विशेषकर गुरुग्राम और मानेसर—अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और निवेश-अनुकूल वातावरण के कारण हरियाणा उद्योग, व्यापार और रोजगार सृजन के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भी चहुंमुखी और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। वर्ष 2024 के बाद से नगर निगम गुरुग्राम द्वारा क्षेत्र में लगभग 236 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य शुरू किए गए हैं, जिनमें सड़कों का सुदृढ़ीकरण, सीवरेज, जल निकासी तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने औद्योगिक नीति में व्यापक और प्रभावी सुधार किए हैं, जिससे उद्योगों को प्रोत्साहन मिला है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीकों के माध्यम से उद्योगपतियों और व्यापारियों को अनावश्यक कागजी कार्यवाही से राहत मिलेगी तथा प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनेंगी।

-उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने विकसित बादशाहपुर महारैली में कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार में तेजी से होंगे विकास कार्य

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ट्रिपल इंजन सरकार के प्रभावी समन्वय के चलते विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र, प्रदेश और स्थानीय निकायों के तालमेल से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि अरावली पर्वतमाला क्षेत्र में स्थित गांव खोह, कासन और सहरावन में लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से 200 एकड़ भूमि पर ‘नमो वन’ विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना न केवल हरित क्षेत्र को बढ़ाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

इसके साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर पर्यावरणीय सुविधाएं और रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। राव नरबीर सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा देने और जीवन गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से इस बजट में पार्कों और ग्रीन बेल्ट के रखरखाव के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

इससे शहरों में स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर विकसित बादशाहपुर महारैली को भव्य और सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और आयोजकों का आभार भी व्यक्त किया।

बादशाहपुर के सतत विकास को मिलेगी नई गति, मुख्यमंत्री ने की अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री एवं बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर सिंह द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर क्षेत्र के समग्र एवं सतत विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास के नए आयाम मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि फारूखनगर–गुरुग्राम मार्ग को लगभग 365 करोड़ रुपये की लागत से फोर-लेन किया जाएगा, जिसमें चंदू बाईपास का निर्माण भी शामिल है। इसी प्रकार गांव बुढ़ेड़ा में लगभग 65 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। 

न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में 24 मीटर चौड़ी सड़कों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी संभव होगा, सड़कों को 24 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव टिकली में महाग्राम योजना के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे टिकली, हसनपुर, सकतपुर, गैरतपुर और अकलीमपुर गांवों में स्वच्छ पेयजल एवं सीवरेज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। 

इसके अतिरिक्त न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में लगभग 88 करोड़ रुपये की लागत से बिछाई जा रही सीवरेज लाइन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 90 से 95 में भूमि उपलब्ध होने पर श्मशान घाट का निर्माण कराया जाएगा। 

साथ ही गुरुग्राम, मानेसर और फर्रूखनगर में भूमि उपलब्धता के आधार पर फायर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 28.17 किलोमीटर लंबाई की 13 सड़कों तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा 84.86 किलोमीटर लंबाई की 30 सड़कों का रखरखाव किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त 41.57 करोड़ रुपये की लागत से 21.3 किलोमीटर लंबाई की 11 सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। गांवों में खेतों तक जाने वाले रास्तों को भी पक्का किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अंत में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति देने के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। देशभक्ति और हरियाणवी संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, हाउसिंग फॉर ऑल विभाग से आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, महानिदेशक जे.गणेशन, जीएमडीए के सीईओ पी.सी मीणा, टोंक से पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पटौदी के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता,  सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ऊँट और घोड़ों पर सवार होकर पहुंचे लोग, दिखा अनोखा उत्साह

विकसित बादशाहपुर महारैली में लोगों का उत्साह देखने लायक था। बड़ी संख्या में ग्रामीण पारंपरिक अंदाज में ऊँट और घोड़ों पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिसने रैली को खास रंग और सांस्कृतिक छटा प्रदान की।

 

Tags: Nayab Singh Saini

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD