Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

रणवीर सिंह के अभिनय के मुरीद हुए सह-कलाकार दानिश पंडोर

Ranveer Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 13:05 IST

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म 'धुरंधर-द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दर्शकों ने फिल्म की कहानी और किरदारों को खूब पसंद किया है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसके हर एक किरदार की अपनी अलग मजबूत कहानी है, जिसकी वजह से दर्शक इसे खूब सराह रहे हैं।

अगर आपने यह फिल्म देखी है, तो आपको उजैर बलोच का किरदार तो जरूर याद होगा, जिसको दानिश पंडोर ने बखूबी से पर्दे पर उतारा है। उजैर एक ऐसा गैंगस्टर है, जो बाहर से शांत और सादा दिखता है लेकिन अंदर से बहुत खतरनाक, चालाक और स्मार्ट होता है। वह कराची के अंडरवर्ल्ड में हमजा (रणवीर सिंह) का सबसे करीबी और भरोसेमंद साथी होता है।

दोनों मिलकर बड़े-बड़े प्लान बनाते हैं और खतरनाक कामों को अंजाम देते हैं। दानिश और रणवीर के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी जबरदस्त देखने को मिली थी। वहीं, ऑफ स्क्रीन भी दोनों एक-दूसरे का आदर करते हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण दानिश पंडोर का इंस्टाग्राम पोस्ट है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में रणवीर की तारीफ करने के साथ उनके साथ काम करने के अनुभव को भी शेयर किया। 

दानिश लिखते हैं, "कहने को तो बहुत कुछ है लेकिन आज ज्यादा नहीं कहूंगा। पूरी दुनिया ने आपकी एक्टिंग और जादू को देख लिया है। मैं उन खुशकिस्मत लोगों में से हूं, जिन्होंने इसे करीब से महसूस किया। आप इस जमाने के सबसे शानदार एक्टर्स में से एक थे, हैं और हमेशा रहेंगे। आपने हमजा और जसकीरत जैसे किरदारों को जान दी, जो कभी नहीं भुलाई जा सकती।

इस पूरी यात्रा में मेरे साथ खड़े रहने के लिए दिल से शुक्रिया। लव यू रणवीर सिंह भैया।" 'धुरंधर: द रिवेंज' में दानिश की परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया और यही फिल्म उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। दानिश की यह पोस्ट फैंस समेत कई इंडस्ट्री के दोस्तों को भी पसंद आई वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते नहीं थक रहे हैं।

 

Tags: Ranveer Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD