Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल 2026: 'दो तीन हजार रन बोल दूंगा,' वैभव सूर्यवंशी के जवाब ने लूटी महफिल

Vaibhav Suryavanshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Mar 2026

Last updated on: Mar 22, 2026, 14:35 IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) नए कप्तान, नए कोच के साथ उतर रही है। टीम में कई नए खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं। 2018 के बाद पहली बार टीम संजू सैमसन के बिना दिखेगी। इतने बदलावों के बावजूद सबसे ज्यादा उत्सुकता टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बनी हुई है।

आईपीएल 2025 में डेब्यू करने वाले वैभव ने उस सीजन शतक लगाया था और लीग के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र (14 साल) के बल्लेबाज बने थे। आईपीएल के बाद भी अंडर-19 विश्व कप और ए टीम के साथ उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। ऐसे में वैभव आईपीएल 2026 में क्या करेंगे, इस पर क्रिकेट फैंस की नजर है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स के एक कार्यक्रम से जुड़ी है। इस वीडियो में रिपोर्टर के एक सवाल का जवाब मजेदार देकर वैभव चर्चा में आ गए हैं। रिपोर्टर ने पूछा कि आईपीएल 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, कितना रन बनाना चाहते हैं और क्या औरेंज कैप जीतना चाहते हैं? इसके जवाब में वैभव ने कहा, "ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा।" 

वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। इसके बाद वैभव ने कहा, "मैंने कोई खास लक्ष्य नहीं बनाया है। प्रक्रिया फॉलो कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। हमारा कोई निजी लक्ष्य नहीं है। हम बस इस सीजन में बेहतर करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं।" वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में 7 मैचों में 36 की औसत से 252 रन बनाए थे।

इस दौरान गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ लगाए अपने तूफानी शतक की वजह से वह चर्चा में आ गए थे। जीटी के खिलाफ सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 11 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत आरआर ने 210 का लक्ष्य 15.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाकर हासिल कर लिया था। वैभव से इस सीजन में भी ऐसी ही पारियों की उम्मीद आरआर प्रबंधन और फैंस करेंगे।

 

Tags: Vaibhav Suryavanshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD