Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 पर भाजपा चंडीगढ़ द्वारा भव्य लंगर प्रसाद वितरण, सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण

Sanjay Tandon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 22, 2026, 11:01 IST

भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 के पावन उपलक्ष्य में सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय ‘कमलम’ में नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां भगवती चंद्रघंटा के पूजन अवसर पर भव्य लंगर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक निरंतर चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।

इस पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी पदाधिकारी, सभी 35 मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं उनकी टीमों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों तथा शहर के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लंगर वितरण सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, भारत कुमार, इंदिरा सिंह, देवेंद्र सिंह बबला, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, सचिव मनीष कुमार, संजय पुरी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि संगठन के प्रत्येक स्तर के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सेवा, समर्पण और संगठन की मजबूती का परिचय दिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, समन्वय और जनसेवा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिसने उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया। भारतीय नववर्ष के इस पावन अवसर पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम समाज में एकता, सद्भावना और परस्पर सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक बना। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा इस प्रकार के आयोजन यह संदेश देते हैं कि संगठन केवल राजनीतिक कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा के प्रति भी पूरी तरह समर्पित है।

 

Tags: Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD