Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा और अफ़्रीका की साझेदारी से विकास को मिलेगी गति : नायब सिंह सैनी

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट—2026 का नई दिल्ली में हुआ आयोजन

Nayab Singh Saini, Manohar Lal Khattar, Shripad Yesso Naik
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 16:59 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वैश्विक सहयोग के नए दौर में हरियाणा अफ्रीकी देशों के साथ अपने संबंधों को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा न केवल औद्योगिक और आर्थिक क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है, बल्कि कृषि, पशुपालन, डेयरी, बागवानी तथा अन्य एलाइड सेक्टर में भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है। 

इन क्षेत्रों में दोनों मिलकर परस्पर आपसी सहयोग से एक दूसरे का अनुभव और विशेषज्ञता साझा करते हुए विकास में रफ्तार पकड़ेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट— 2026  के अंतर्गत नई दिल्ली में आयोजित भारत–अफ्रीका सामरिक साझेदारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय उर्जा एवं आवासन मंत्री श्री मनोहर लाल ने की, जबकि केंद्रीय ऊर्जा एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री श्रीपद येस्सो नाइक ने भी समिट को संबोधित किया। अफ्रीकी देशों के मंत्रियों, प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा और अफ्रीका के बीच संबंध केवल व्यापारिक लेन-देन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह रिश्ते “बिजनेस टू बिजनेस” से आगे बढ़कर “हार्ट टू हार्ट” के हैं।

उन्होंने कहा कि कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में हरियाणा और अफ्रीका के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज, सिंचाई प्रबंधन, डेयरी विकास तथा कृषि-आधारित उद्योगों के क्षेत्र में साझेदारी से दोनों पक्षों को लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार इस दिशा में संस्थागत सहयोग, निवेश प्रोत्साहन और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में हरियाणा और अफ्रीकी देशों के बीच सहयोग के नए आयाम स्थापित होंगे, जिससे न केवल आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर साझा विकास और समृद्धि के लक्ष्य को भी साकार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक अंतरराष्ट्रीय बैठक नहीं, बल्कि सहयोग और सामूहिक विकास के माध्यम से बेहतर भविष्य निर्माण का साझा मंच है। 

उन्होंने कहा कि यह समिट भारत और अफ्रीका के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए साझा दृष्टि और जुड़ाव का प्रतीक है। भारत और अफ्रीकी देशों के लंबे संबंधों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह साझेदारी सांझा इतिहास, सांस्कृतिक जुड़ाव, संघर्षों और आकांक्षाओं पर आधारित है। 

दोनों क्षेत्र ‘ग्लोबल साउथ’ की मजबूत आवाज के रूप में उभर रहे हैं और समान विकास लक्ष्यों से जुड़े हुए हैं।

हरियाणा आकार में छोटा लेकिन संकल्प में मजबूत

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत–अफ्रीका सांझेदारी समानता, विश्वास और पारस्परिक सम्मान पर आधारित है, जिसमें किसी को पीछे न छोड़ते हुए समावेशी और साझा विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

विदेश सहयोग विभाग स्थापित करने वाला हरियाणा एकमात्र राज्य:

हरियाणा की भूमिका पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह राज्य आकार में छोटा लेकिन संकल्प में मजबूत है और कृषि, विनिर्माण तथा युवाओं की नवाचार क्षमता में अग्रणी योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का संभवतः एकमात्र राज्य है, जहां विदेश सहयोग विभाग स्थापित है, जिसकी वे स्वयं निगरानी करते हैं, ताकि व्यापार, निवेश, कौशल विकास और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में वैश्विक सहयोग को बढ़ाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने विकास के लिए ऊर्जा क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण आधार बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल को हरियाणा के विद्युत क्षेत्र में बदलाव का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि राज्य ने बिजली वितरण में लाभप्रदता हासिल की, 90 प्रतिशत से अधिक गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की और लाइन लॉस को लगभग 9 प्रतिशत तक कम किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ऊर्जा प्रबंधन, डिजिटल गवर्नेंस और प्रभावी सेवा वितरण के अपने अनुभव अफ्रीकी देशों के साथ साझा करने के लिए तैयार है। उन्होंने प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग और आपसी सीख पर आधारित दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया।

निवेश और व्यापार साझेदारी को मजबूती

मुख्यमंत्री ने अफ्रीकी देशों के साथ बढ़ते सहयोग का उल्लेख करते हुए बताया कि केन्या और तंजानिया जैसे देशों के साथ कृषि क्षेत्र में बातचीत चल रही है, जहां हरियाणा के किसान अपनी विशेषज्ञता से उत्पादकता बढ़ाने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने युगांडा, इथियोपिया और रवांडा जैसे देशों में ऊर्जा उत्पादन और बुनियादी ढांचे के विकास में संभावनाओं की ओर भी संकेत किया।

तंजानिया निवेश केंद्र के साथ सहयोग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे व्यापार, कृषि, उर्वरक और ऊर्जा क्षेत्रों में नए अवसर खुल रहे हैं और उच्चस्तरीय संवाद से निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने हरियाणा की विविध अर्थव्यवस्था—कृषि, विनिर्माण, एमएसएमई और स्टार्टअप—का उल्लेख करते हुए कहा कि दक्षिणी अफ्रीकी देशों जैसे दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, बोत्सवाना, जाम्बिया और जिम्बाब्वे के साथ बहु-क्षेत्रीय सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं।

पश्चिमी अफ्रीका के देशों—नाइजीरिया, घाना और कोट डी’आईवोर—में एग्री-बिजनेस, फूड प्रोसेसिंग और डेयरी वैल्यू चेन में अवसर हैं, जबकि पूर्वी अफ्रीका में कृषि तकनीक, सिंचाई, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग की संभावनाएं मौजूद हैं। उत्तरी अफ्रीका में वस्त्र, लॉजिस्टिक्स, फूड प्रोसेसिंग और सौर ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग के अवसर बताए।

डिजिटल परिवर्तन और बाजार विस्तार

मुख्यमंत्री ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट को तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था का प्रतीक बताते हुए कहा कि हरियाणा अपने बाजारों को खुला रखने और व्यापार को अधिक आकर्षक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य अपने डिजिटल परिवर्तन के अनुभव का उपयोग अफ्रीका में सार्वजनिक सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय समावेशन और डिजिटल साक्षरता को बेहतर बनाने में सहयोग के लिए करना चाहता है।

उन्होंने जलवायु परिवर्तन को वैश्विक चुनौती बताते हुए भारत और अफ्रीका के बीच नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण में संयुक्त प्रयासों का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि यह समिट हरियाणा, भारत और अफ्रीकी देशों के बीच मित्रता, सहयोग और साझा सफलता की नई शुरुआत साबित होगी।

इस मौके पर मलावी गणराज्य की ऊर्जा और खनन मंत्री डॉ. जीन मथांगा, विद्युत विभाग के सचिव पंकज अग्रवाल, रवांडा के उच्चायुक्त जैकलीन मुकनगिरा, जिम्बाब्वे से सुश्री नोमुसा मुस्वाम्बी, मॉरीशस के द्वितीय सचिव विशाल मुम्मलू, इथियोपिया से मेलेसाइन अयानरा, दक्षिण अफ्रीका से एचआरएच लेबोगांग ज़ुलु, स्विट्जरलैंड के ऊर्जा प्लेक्सस संस्थान से डॉ. लॉरेंस जोन्स, अफ़्रीका 50 के सीईओ एलेन एबोबिसे, एनटीपीसी के एसएमडी गुरदीप सिंह, प्रधान सचिव अमनीत पी कुमार, निदेशक अशोक कुमार मीणा, मैनेजिंग डायरेक्ट विक्रम, मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी मौजूद रहे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Manohar Lal Khattar , Shripad Yesso Naik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD