Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

लंबित राजस्व मामलों का त्वरित समाधान बनाया जाए सुनिश्चित– मुकेश रेपसवाल

विशेष राजस्व लोक अदालत के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

Mukesh Repswal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 12:23 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लंबित राजस्व मामलों के त्वरित समाधान को लेकर सभी अधिकारी विशेष कार्य योजना तैयार कर समयबद्ध रूप से उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। उपायुक्त आज विशेष राजस्व लोक अदालत के माध्यम से जारी माह (मार्च 2026) के दौरान विभिन्न राजस्व मामलों के समाधान को लेकर  प्रगति की समीक्षा  के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे । 

मुकेश रेपसवाल ने  बताया कि माह मार्च  के अंतर्गत पहले तीन सप्ताह  के दौरान जिला में 114 तक्सीम (पार्टीशन) 136 सीमांकन  (डीमार्केशन) तथा 128 राजस्व अभिलेख  दुरुस्ती   से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों के  कार्यों की सराहना करते हुए  आगामी सप्ताह के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किए। 

उन्होंने साथ में यह भी बताया कि विभाग द्वारा अब तक जिला में 327 तक्सीम (पार्टीशन) 492 सीमांकन  (डीमार्केशन) तथा  422 राजस्व अभिलेख दुरुस्ती  मामलों का  समाधान किया जा चुका  है। मुकेश रेपसवाल  ने तहसील और  उप तहसील स्तर पर कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों  को  पूर्ण  मामलों को आरएमएस  पोर्टल पर अपलोड करने को भी कहा । 

उन्होंने  फील्ड स्तर पर  जल स्रोतों की मैपिंग प्रक्रिया पूर्ण करने तथा  स्वामित्व योजना तथा जमाबंदी  दौर से संबंधित मामलों को लेकर भी आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी डॉ.विक्रमजीत सिंह, तहसीलदार डलहौज़ी रमेश चौहान, सिहुंता सुरेंदर कुमार, चुराह आशीष ठाकुर, सलूणी अभिराय सिंह, भटियात जय चंद, नायब तहसीलदार तेलका कुशल सिंह, ककीरा रूप सिंह, भलेई कमलेश कुमार सहित विभिन्न उपमंडलों से तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

 

Tags: Mukesh Repswal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD