Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

ट्रॉफी पर मेरी नजर, चुनौतियां मुझे पसंद हैं : श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 12:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का कहना है कि उनको चुनौतियां काफी पसंद हैं और उनकी नजर इस बार ट्रॉफी पर रहने वाली है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में फाइनल तक का सफर तय किया था।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब का प्रदर्शन शानदार रहा था, हालांकि टीम खिताब को अपने नाम करने से चूक गई थी और फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने जीत दर्ज की थी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोहाली में टीम की नई जर्सी लॉन्च करने के लिए हुए इवेंट में कहा कि पंजाब टीम से इस बार काफी उम्मीदें होंगी, जो काफी मजेदार होगा।

श्रेयस अय्यर ने कहा, "उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं और इसमें मजा आता है। मुझे चुनौतियां पसंद हैं, हालांकि सबसे जरूरी बात यह है कि जब भी हम मैदान पर उतरें, तो हमें जीतना ही है। मेरी नजर तो बस ट्रॉफी पर है।" श्रेयस ने बताया कि इंजरी के बाद हमेशा ही वापसी करना मुश्किल होता है। मेरा वजन लगभग 7 किलो कम हो गया था और उस वजन को बढ़ाने के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी, हालांकि मुझे चुनौतियां पसंद हैं।

मुझे खुशी है कि मैंने अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर को पार कर लिया है और अब मैं गर्व के साथ टीम की अगुवाई करने के लिए यहां वापस आ गया हूं। कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ इवेंट में मौजूद अर्शदीप सिंह ने कहा, "जब आप दबाव महसूस करते हैं, तो यह एक सौभाग्य होता है। जब आपको दर्शकों से इतना ज्यादा समर्थन मिलता है तो बहुत आनंद आता है।

फैंस जब आपके लिए चीयर करते हैं, तो आपको लगता है कि उस समय 30 हजार लोग आपके साथ दौड़ रहे हैं। हम इस साल अपने सभी घरेलू मैच जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।" अर्शदीप ने पंजाब किंग्स द्वारा उन पर शुरू से जताए गए भरोसे के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "जब मैं पहली बार यहां आया था, तो उन्होंने मुझे पूरा समर्थन दिया और मुझे मेरी क्षमता का एहसास कराया। 

जब किसी दूसरी टीम ने मुझ पर भरोसा नहीं किया तब उन्होंने मुझ पर बहुत भरोसा किया। मैं सच में इसकी सराहना करता हूं और मैं लंबे समय तक यहीं रहना चाहता हूं। मैं टीम के लिए बहुत सारी ट्रॉफी जीतने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।" पंजाब किंग्स के आधिकारिक जर्सी लॉन्च कार्यक्रम में श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह के अलावा पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन, पंजाब किंग्स के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी सौरभ अरोड़ा, सीपी प्लस के रणनीति और संचालन निदेशक अनूप नायर और सीपी प्लस के बिक्री निदेशक संजय गोगिया भी शामिल रहे।

 

Tags: Shreyas Iyer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD