Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

क्विंटन डी कॉक के शतक पर भारी पड़ी प्रभसिमरन सिंह-श्रेयस अय्यर की दमदार पारी, पीबीकेएस ने एमआई को 7 विकेट से हराया

Shreyas Iyer, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Prabhsimran Singh, Quinton de Kock, Punjab Kings, Mumbai Indians, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 12:46 IST

आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में गुरुवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 7 विकेट से हराया। एमआई से मिले 196 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने सिर्फ 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन ने अर्धशतकीय पारी खेली। आईपीएल 2026 में यह मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार है।

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। प्रियांश आर्या 9 गेंदों में 15 रन बनाने के बाद अल्लाह गजनफर का शिकार बने। वहीं, कूपर कोनोली भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 12 गेंदों का सामना करने के बाद 17 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई।

दोनों ने मिलकर 66 गेंदों में 139 रनों की साझेदारी निभाई। श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 66 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान अय्यर ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 89 रन बनाए। वहीं, मार्कस स्टोइनिस 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

गेंदबाजी में एमआई की तरफ से अल्लाह गजनफर ने 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट चटकाया। इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। एमआई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रयान रिकेल्टन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

हालांकि, तीसरे विकेट के लिए नमन धीर और क्विंटन डी कॉक ने मिलकर 68 गेंदों में 122 रनों की साझेदारी निभाई। नमन ने 31 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, डी कॉक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक लगाया। उन्होंने 60 गेंदों का सामना करते हुए 186 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए।

हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए, तो तिलक वर्मा 8 रन बनाकर रनआउट हुए। गेंदबाजी में पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन खर्च करते हुए 3 विकेट निकाले। वहीं, मार्को जानसेन और शशांक सिंह ने एक-एक विकेट निकाला। पंजाब किंग्स की यह इस सीजन की चौथी जीत है।

 

Tags: Shreyas Iyer , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Prabhsimran Singh , Quinton de Kock , Punjab Kings , Mumbai Indians , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD