Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन सेंटर का निर्माण शीघ्र शुरू होगा: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रोजेक्ट के नक्शों की समीक्षा के लिए डेरा सच्चखंड बल्लां का दौरा किया

Harpal Singh Cheema
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 11:30 IST

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज घोषणा की कि जालंधर जिले के डेरा सच्चखंड बल्लां के निकट बनने वाले ‘श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन सेंटर’ का निर्माण कार्य इसका अधिकारिक नक्शा (लेआउट प्लान) तैयार होने के बाद शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। यह घोषणा उन्होंने डेरा सच्चखंड बल्लां के दौरे के दौरान की, जहां उन्होंने खुद प्रस्तावित नक्शे की समीक्षा की और प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पंजाब सरकार ने गांव नौगज्जा और फरीदपुर में 10.50 एकड़ जमीन का कब्जा ले लिया है। उन्होंने आगे बताया कि लेआउट प्लान को डेरे के मौजूदा मुखिया संत निरंजन दास जी द्वारा औपचारिक सहमति दे दी गई है, जिससे विकास के अगले चरण का रास्ता साफ हो गया है।

उन्होंने कहा, “टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी ताकि प्रोजेक्ट का निर्माण औपचारिक रूप से शुरू किया जा सके। यह केंद्र शिक्षा और आध्यात्मिक शोध के लिए एक व्यापक हब के रूप में तैयार किया जाएगा। इस केंद्र में आधुनिक क्लासरूमों से युक्त एक प्रशासनिक ब्लॉक, एक समर्पित लाइब्रेरी और विशेष कोचिंग सुविधाएं होंगी, जहां 500 विद्यार्थी एक साथ गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का अध्ययन कर सकेंगे। 

इसके अलावा, श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, शिक्षाओं और दर्शन से संबंधित सामग्री और वस्तुओं की प्रदर्शनी के लिए एक विशेष ‘गुरु रविदास बाणी इंटरप्रिटेशन हॉल’ भी बनाया जाएगा।” प्रोजेक्ट के विस्तृत दृष्टिकोण के बारे में बताते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कैंपस में रिहायश और मनोरंजन की भी पूरी सुविधाएं होंगी। 

उन्होंने आगे बताया, “कैंपस में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल, शिक्षकों के लिए आवासीय क्वार्टर, एक कैंटीन और वॉलीबॉल तथा बास्केटबॉल के विशेष मैदान भी शामिल होंगे।” इस पहल की महत्वता पर जोर देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यह प्रोजेक्ट श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को विश्व स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। 

उन्होंने दृढ़ता से कहा, “पंजाब सरकार गुरु जी की आध्यात्मिक और सामाजिक विरासत को संरक्षित करने और उसे प्रफुल्लित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह विश्व स्तरीय स्टडी सेंटर आने वाली पीढ़ियों को पवित्र बाणी से जोड़ने और इस संदेश को विश्व स्तर पर ले जाने में एक मील का पत्थर साबित होगा।”

वित्त मंत्री के साथ इस मौके पर विधायक बलकार सिंह, विधायक इंदरजीत कौर मान, पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमैन प्रिंसिपल प्रेम कुमार, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, ‘आप’ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, दिनेश ढल्ल और अन्य प्रमुख व्यक्तित्व मौजूद थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD