Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में अपनाएंगे संतुलित नीति : सीएम सुवेंदु अधिकारी मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग को यूसीसी से अलग रखा गया : सीएम मोहन यादव सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात कांग्रेस डूबता जहाज, विपक्षी दलों का विलय भाजपा के लिए फायदेमंद : देवेंद्र फडणवीस जनता का अटूट विश्वास मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जनता के लिए कार्यालय और आवास चौबीसों घंटे खुला : नायब सिंह सैनी जब पेट पालने को मेहदी हसन बने साइकिल मैकेनिक, 10 साल के संघर्ष के बाद ऐसे मिला 'शहंशाह-ए-गजल' का खिताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब को ₹4.13 लाख करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई : केवल सिंह ढिल्लों डीके शिवकुमार ने सी.आर. पाटिल से की मुलाकात केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, न्यूजीलैंड के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सशक्त नेतृत्व मिला तो वर्षों से रुके असंभव कार्य भी संभव हुए : जयराम ठाकुर 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी इंदौर से ब्रिक्स कृषि सहयोग का नया संकल्प; शिवराज सिंह चौहान ने शुभारंभ सत्र को किया संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित किए : कृष्ण लाल पंवार योग भारत की प्राचीन संस्कृति, स्वस्थ जीवनशैली और मानव कल्याण का आधार : कृष्ण लाल पंवार

 

हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारियों के लंबित मुद्दों के ठोस समाधान के लिए विभिन्न विभागों की कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

स्वास्थ्य विभाग को आशा वर्करों के लिए बीमा कवर सुनिश्चित करने के निर्देश

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 17:26 IST

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज विभिन्न विभागों की कर्मचारी यूनियनों के साथ उनकी शिकायतों और मांगों पर चर्चा करने तथा उनके मुद्दों के ठोस समाधान तलाशने के लिए अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों में वेटरनरी फार्मासिस्ट एक्शन कमेटी, ओवरएज बेरोजगार यूनियन, आदर्श स्कूल टीचिंग एंड नॉन-टीचिंग एसोसिएशन, पंजाब एड्स कंट्रोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन तथा आशा वर्कर एवं आशा फैसिलिटेटर यूनियन के प्रतिनिधिमंडलों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

कर्मचारी यूनियनों को पंजाब सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण का भरोसा दिलाते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के जायज मुद्दों का रचनात्मक ढंग से समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी उचित मांगों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा कर उनके समाधान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।” आशा वर्कर एवं आशा फैसिलिटेटर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को आशा वर्करों के लिए स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा कवरेज उपलब्ध कराने हेतु एक व्यापक ढांचा तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि उनकी सामाजिक सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित किया जा सके। 

कर्मचारी यूनियनों द्वारा सौंपे गए मांगपत्रों की समीक्षा करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने लंबे समय से कार्यरत ठेका आधारित एवं अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने, आगामी मास्टर कैडर भर्तियों में आयु सीमा में छूट देने, वेतन संशोधन, पारदर्शी तबादला नीति तथा सेवा नियमों एवं कल्याणकारी लाभों की बहाली से संबंधित मुद्दों को गंभीरता से सुना। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद उन्होंने संबंधित प्रशासनिक विभागों को यूनियनों की सभी जायज मांगों के शीघ्र निपटारे के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठकों के दौरान वेटरनरी फार्मासिस्ट एक्शन कमेटी की ओर से दविंदरपाल सिंह लसोई, जसविंदर कुमार, मनप्रीत सिंह ढिल्लों और हरभजन सिंह; ओवरएज बेरोजगार यूनियन की ओर से रमन कुमार मलोट और ललिता; आदर्श स्कूल टीचिंग एंड नॉन-टीचिंग एसोसिएशन की ओर से सलीम मोहम्मद, अमरजोत जोशी, अमनदीप शास्त्री और बलविंदर सिंह; पंजाब एड्स कंट्रोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जसमेल सिंह देओल, गुरजंट सिंह और रुपिंदर कौर; तथा आशा वर्कर एवं आशा फैसिलिटेटर यूनियन की ओर से सरोज बाला और सुरजिंदर कौर ने अपने-अपने मुद्दे प्रस्तुत किए।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD