Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में नशा के खिलाफ मुहिम के लेकर आप की अहम मीटिंग

नशा तस्करों के खिलाफ बिना किसी पक्षपात के कार्रवाई करने वाली आप पहली सरकार, पिछली सरकारें चंडीगढ़ से फोन करके उन्हें बचाती रहीं: धालीवाल

 Manish Sisodia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 11:08 IST

आम आदमी पार्टी के (आप) पंजाब के मंत्रियों, विधायकों और ब्लॉक और जिला सत्र पर नशा मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने पंजाब में नशों के विरुद्ध चल रही मुहिम की समीक्षा करने तथा इसे ओर मजबूत करने के लिए आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के नेतृत्व नें एक अहम मीटिंग की गई। मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए, आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आप सरकार पंजाब की पहली सरकार है जो नशा तस्करों और सौदागरों के विरुद्ध सख्त और बिना किसी भेदभाव के एक्शन ले रही है, चाहे उनका कोई भी राजनीतिक जुड़ाव या स्टेटस हो। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चाहे पार्टी का कार्यकर्ता हो, सरपंच हो, पदाधिकारी हो या कोई भी असरदार व्यक्ति हो, नशा तस्करी में शामिल पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा है। उनके साथ आप पंजाब के वर्किंग प्रधान अमनशेर सिंह शैरी कलसी, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और लालजीत सिंह भुल्लर भी मौजूद थे।

धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने प्रशासन और पुलिस को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी आरोपी को किसी भी दबाव में नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारों के उलट, जहां नशा तस्करों को बचाने के लिए राजनीतिक दखलंदाजी होती थी, आप सरकार हर मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में नशों के विरुद्ध लड़ाई में काफी प्रगति हुई है। धालीवाल ने कहा, “नशा सप्लाई चेन पर कड़ी चोट लगी है, कई नेटवर्क खत्म किए गए हैं, और कई मुख्य दोषियों को गिरफ्तार किया गया है। हमारी टीमों ने बहुत मेहनत की है, जिसके नतीजे पंजाब में पहले कभी नहीं देखे गए।”

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के दौरान राजनीतिक दबाव के कारण नशा तस्करी की जानकारी को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता था या दबा दिया जाता था। उन्होंने दावा किया कि आज स्थिति बदल गई है और अगर कोई नशा तस्करी में शामिल या जुड़ा हुआ पाया जाता है, तो तुरंत सख्त कार्रवाई की जाती है।

 धालीवाल ने आगे कहा कि सरकार का नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ ज़मीनी स्तर पर सक्रिय तौर पर चलाई जा रही है। टीमें गांवों में जा रही हैं, स्थानीय लोगों से बातचीत कर रही हैं और समाज से नशे को खत्म करने के लिए जागरूकता पैदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गांव को नशा-मुक्त बनाना है।

सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, धालीवाल ने कहा कि हालांकि बड़ी सफलताएं मिली हैं, लेकिन नशे के विरुद्ध जंग अभी भी जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह लड़ाई तब तक नहीं रुकेगी जब तक पंजाब पूरी तरह से नशा-मुक्त नहीं हो जाता।

 

Tags: Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD