Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'त्रिकाल' 24 अप्रैल को हो सकती है रिलीज, बुराई के खिलाफ जंग लड़ते दिखेंगे महेंद्रन और श्रद्धा दास

Tollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 20, 2026, 17:12 IST

दक्षिण भारतीय सिनेमा में स्पिरिचुअल और सुपरनैचुरल कहानियों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जब इन कहानियों में थ्रिल, रहस्य और इमोशन का मिश्रण होता है, तो फिल्म और भी दिलचस्प बन जाती है। यही वजह है कि दर्शक ऐसी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं, जिनमें सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि एक अलग अनुभव भी मिलता है।

अब ऐसी ही एक फिल्म 'त्रिकाल' चर्चा में है, जो अपने अनोखे विषय और दमदार कहानी की वजह से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। अब इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर चर्चा हो रही है। डायरेक्टर मणि थेलागुटी की इस फिल्म में महेंद्रन और श्रद्धा दास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक स्पिरिचुअल सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई को दिखाया जाएगा।

इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों के अनुसार, यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि पहले इस फिल्म को जनवरी में रिलीज करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसकी तारीख बदलने का फैसला किया। अब इसे अप्रैल में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।

इस फिल्म को तमिल में 'त्रिकांडा' नाम से रिलीज किया जाएगा। आईएएनएस से बात करते हुए प्रोड्यूसर श्रीनिवास ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग चेन्नई और हैदराबाद में लगभग 60 से 70 दिनों में पूरी की गई। वे फिल्म को 23 जनवरी को रिलीज करने के बारे में सोच रहे थे, क्योंकि उनका टारगेट ऐसे दर्शक थे, जो धार्मिक यात्रा पर जाते हैं, खासकर सबरीमाला।

उनका मानना था कि जब लोग अपनी यात्रा से लौटेंगे, तब फिल्म को रिलीज करना ज्यादा सही रहेगा। हालांकि उस समय कोई तारीख तय नहीं की गई थी। फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता तब और बढ़ गई जब इसका ट्रेलर सामने आया। ट्रेलर की शुरुआत कुछ डरावने और रहस्यमयी दृश्यों से होती है और इस बीच एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें कहा जाता है कि यह लड़ाई रोशनी लाने के लिए है, लेकिन अंधेरा इस रोशनी को हमेशा के लिए खत्म करना चाहता है।

ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि लोग डर में जी रहे हैं और बुरी ताकतों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल हैं कि क्या इस विनाश को रोका जा सकता है या नहीं। फिल्म में महेंद्रन को दमदार एक्शन करते हुए दिखाया गया है। वहीं, श्रद्धा दास एक साइकेट्रिस्ट के रोल में नजर आती हैं। फिल्म में एक ऐसा मोड़ आता है, जहां वह एक मरीज को मानसिक बीमारी से ग्रसित समझती हैं, लेकिन असल में वह बुरी शक्तियों के प्रभाव में होता है। इससे फिल्म में सस्पेंस और बढ़ जाता है।

 

Tags: Tollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD