Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

निरंकारी यूथ फोरम: आध्यात्म, सेवा, खेल एवं संस्कृति के माध्यम से युवा सशक्तिकरण

Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/पंचकुला/कानपुर , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 20, 2026, 15:07 IST

संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित निरंकारी यूथ सिम्पोजियम (NYF Games) युवा वर्ग को आध्यात्मिक जागरूकता, निःस्वार्थ सेवा, शारीरिक सुदृढ़ता एवं सांस्कृतिक समृद्धि के संतुलित मार्ग पर प्रेरित कर रहा है। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के दिव्य आशीर्वाद से निरंकारी यूथ फोरम (NYF) युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करता है, जहाँ वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाते हुए विनम्रता, अनुशासन, एकता एवं करुणा जैसे जीवन मूल्यों को आत्मसात करते हैं।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा मिशन का ध्वज फहराकर कानपुर में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को आशीर्वाद देते हुए सत्गुरु माता जी ने कहा कि “इस निरंकार प्रभु ने हमें यह तन बख्शा है, इसलिए हमारा शरीर स्वस्थ रहे, मन स्वस्थ रहे और हम प्रदूषण से दूर रहें। खेलों के माध्यम से टीम स्पिरिट देखने को मिलती है—अकेले तो हर कोई जी लेता है, लेकिन सभी को साथ लेकर जीने से ही संसार सुंदर बनता है। 

सभी का उत्साह ऐसे ही बना रहे और अपने जीवन को भक्ति से महकाएं।” इस कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश से 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में ऊर्जा, एकता एवं भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला।

निरंकारी यूथ फोरम की एक विशेषता खेलों को समग्र विकास का माध्यम मानना है। आज आयोजित क्रिकेट, फुटबॉल एवं एथलेटिक्स जैसी खेल गतिविधियाँ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सच्चे खेलभाव जैसे महत्वपूर्ण गुणों का भी विकास करती हैं, जिससे आपभाईचारे एवं एकता की भावना को बल मिलता है।

इसके साथ ही, NYF द्वारा सांस्कृतिक एवं स्थानीय विरासत से जुड़े कार्यक्रमों को भी प्रोत्साहित किया जाता है, जिनमें संगीत, नाटक, कला एवं पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। ये प्रयास स्थानीय संस्कृति एवं इतिहास के संरक्षण एवं संवर्धन में सहायक होते हैं तथा युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं।

इन सभी प्रयासों के माध्यम से NYF यह संदेश देता है कि वास्तविक विकास शरीर, मन एवं आत्मा के समन्वित विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति गहरी समझ एवं सम्मान में निहित है। निरंकारी यूथ फोरम आज के युवाओं को जिम्मेदार, संवेदनशील, सांस्कृतिक रूप से जागरूक एवं आध्यात्मिक रूप से प्रबुद्ध नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे वे समाज में सकारात्मक योगदान देते हुए संतुलित एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जी सकें।

 

Tags: Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD