आज प्रथम नवरात्रि के पावन अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता कटारिया के साथ पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में सह परिवार पहुँचे। इस दौरान उन्होंने माँ के दिव्य चरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए विश्व में शांति, सद्भाव और मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माँ भगवती सभी को सकारात्मक ऊर्जा, सद्बुद्धि और सेवा भाव प्रदान करें, ताकि हम समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।