Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लीजेंड्स के बीच पहचान मिलना बेहद खास : शुभमन गिल

Shubman Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 17:10 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल को हाल ही में बीसीसीआई द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 'नमन अवॉर्ड्स' में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष) के लिए प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शुभमन गिल ने सम्मान के लिए बीसीसीआई का आभार जताते हुए कहा कि पूर्व में इस सम्मान को हासिल कर चुके कुछ लेजेंड्स और आदर्श खिलाड़ियों के बीच सम्मानित होने से यह उपलब्धि और भी खास हो गई।

बीसीसीआई द्वारा एक्स पर साझा की गई वीडियो में शुभमन गिल ने कहा, "उन लेजेंड्स और आइडल्स के बीच पहचान मिलना बहुत अच्छा लगता है जिन्होंने मुझसे पहले यह अवॉर्ड जीता है। यह सच में एक बहुत बड़ा सम्मान है जब आप हर बार मैदान पर उतरते हैं और अपने देश का उस खेल में प्रतिनिधित्व करते हैं। उस खेल में अच्छा करना और बीसीसीआई से पहचान मिलना बहुत बड़ा सम्मान है।"

पिछले साल की इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को याद करते हुए गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि यह अब तक का एक शानदार सफर रहा है। इंग्लैंड सीरीज में जाना और पहले टेस्ट मैच के बाद जहा हम थे, वहां से सीरीज ड्रॉ कराना, और उसके बाद भी, वेस्टइंडीज और एशिया कप में खेलना, यह सच में एक शानदार साल रहा है।" गिल को ये पुरस्कार मिलने में इंग्लैंड दौरे का अहम रोल रहा था।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की दस पारियों में उन्होंने 75.40 की औसत से 754 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक निकले थे। सर्वाधिक स्कोर 269 रहा था। गिल 2025 में नौ मैचों में 70.21 की औसत से 983 रन बनाकर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। गिल ने कहा कि भारतीय टीम को भविष्य में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ जरूरी सीरीज खेलनी हैं, जिससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें तय हो सकती हैं।

टीम अभी नौ मैचों में चार जीत और एक ड्रॉ के साथ छठे नंबर पर है। फाइनल के लिए हमें ज्यादातर मैच जीतने होंगे। भारतीय कप्तान ने टीम के सपोर्ट स्टाफ, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर के साथ-साथ बड़ी कोचिंग यूनिट और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के स्टाफ शामिल हैं, को भारतीय टीम को श्रेष्ठ और निडर टीम बनाने का श्रेय दिया। 

शुभमन गिल ने बीसीसीआई और मौजूदा आईसीसी अध्यक्ष जय शाह (पूर्व बीसीसीआई सचिव) से मिले सहयोग की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "बीसीसीआई, खासकर जय भाई और अन्य अधिकारियों से हमें जो सहयोग मिला है, वह बहुत अच्छा रहा है। हमारे क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जो पहल की हैं, उनसे हमें सच में बहुत मदद मिली है। 

जब मैं घायल हुआ, तब भी ट्रेनिंग, अभ्यास और सुविधाओं ने प्रदर्शन में बहुत बड़ा रोल निभाया।" गिल ने कहा, "हम चाहते हैं कि हमें, खासकर रेड-बॉल क्रिकेट में, एक ऐसी टीम के तौर पर देखा जाए जो आसानी से हार नहीं मानती। हम सभी खिलाड़ियों में ऐसा कैरेक्टर डालना चाहते हैं।" 

 

Tags: Shubman Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD