Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

'सब तेरा' की रिलीज को एक दशक पूरा, टाइगर श्रॉफ ने याद किए पुराने दिन

Tiger Shroff
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 16:53 IST

कुछ गाने समय के साथ सिर्फ संगीत नहीं रहते बल्कि लंबे समय तक लोगों के दिलों में बस जाते हैं। ऐसा ही एक खास गाना फिल्म 'बागी' का 'सब तेरा' है। इस गाने ने रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी। गाना श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ पर फिल्माया गया था, जिसमें दोनों की खास केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

बुधवार को गाने ने अपनी रिलीज के 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने इसे फिर से याद किया और फैंस के साथ यह खूबसूरत एहसास शेयर किया। टाइगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर गाने का क्लिप शेयर किया। अभिनेता ने अपनी इस पोस्ट के जरिए बताया है कि अच्छे गाने कभी भी पुराने नहीं होते हैं।

अभिनेता ने मैलोडी को याद करते हुए लिखा, "'सब तेरा' के 10 साल पूरे। कुछ गीत सिर्फ गाने नहीं होते बल्कि, ये समय के साथ भावनाओं में तबदील हो जाते हैं। हम इन्हें हमेशा अपने साथ रखते हैं। इनकी मधुरता और बोलों में छिपी शांति सीधे दिल को छू लेती है। इतने साल बीत जाने के बाद भी ये वही पुराना एहसास देते हैं।

सच में, ये गाने सदाबहार जादू की तरह हैं।" 'बागी' में फिल्माया गया इस गाने को अरमान मलिक और श्रद्धा कपूर ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके लिरिक्स संजीव चतुर्वेदी ने लिखे हैं और अरमान मलिक ने ही इसे संगीतबद्ध किया है। रिलीज के समय से ही यह गाना लोगों का फेवरेट बन गया था। वहीं, गाने में टाइगर और श्रद्धा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

इस गाने को थाईलैंड के कराबी में शूट किया गया था। इस गाने की शूटिंग चार दिनों में हुई थी। इस गाने के जरिए रोंनी और सिया के प्यार की गहराई को दिखाया गया था। गाने को रोमांटिक और खूबसूरत दिखाने के लिए टाइगर और श्रद्धा ने हल्के नीले रंग के कपड़े पहने थे, जो द्वीप के रंगों से मेल खाते थे। इससे गाना और भी रोमांटिक लगने लगा।

साल 2016 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बागी' का निर्देशन सब्बीर खान ने किया था, जबकि साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत इसका निर्माण किया था। टाइगर श्रॉफ (रॉनी) और श्रद्धा कपूर (सिया) अभिनीत यह फिल्म 2004 की तेलुगु फिल्म 'वर्शम' का रीमेक थी। फिल्म ने रिलीज के बाद खूब प्रशंसा बटोरी थी और बॉक्स ऑफिस में भी अच्छी कमाई की थी।

 

Tags: Tiger Shroff

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD