Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'हर आशिक एक विलेन है'... प्यार में टाइगर श्रॉफ बने 'बागी', ट्रेलर में दिखा इमोशन और एक्शन का जबरदस्त तड़का

Tiger Shroff, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Baaghi 4, Baaghi 4 Trailer, Harnaaz Sandhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Aug 2025

Last updated on: Aug 30, 2025, 18:00 IST

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बागी 4' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इसे टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसके साथ लिखा, "यहां से शुरू होती है साल की सबसे खूनी प्रेम कहानी... यहां हर आशिक एक विलेन है।" 

शुरुआत एक दिलचस्प डायलॉग से होती है, "लव स्टोरी तो सुनी थी, पढ़ी थी, लेकिन ऐसी एक्शन-पैक लव स्टोरी लाइफ में फर्स्ट टाइम देखी। रोमियो... मजनूं… राझा... सबको फेल कर दिया... एक बागी ने।" इस डायलॉग के बैकग्राउंड में टाइगर का दमदार एक्शन देखने को मिलता है, जो उनके फैंस के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है। 

टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में 'रॉनी' नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो दिल से बेहद इमोशनल है और अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। रॉनी का दिल एक लड़की अलीशा पर आता है, जिसका किरदार मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू ने निभाया है।

वहीं, सोनम बाजवा रॉनी की दोस्त बनी हैं, जो कहानी में अहम भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में टाइगर का एक और जबरदस्त डायलॉग है, जब उनसे कोई पूछता है, ''दिमाग हिला हुआ है तेरा?'' तो रॉनी यानी टाइगर जवाब देते हैं, ''दिमाग नहीं… दिल।'' ट्रेलर में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहां दर्शक सोच में पड़ जाते हैं कि जो कुछ दिख रहा है, वो हकीकत है या रॉनी का वहम। 

टाइगर को कई जगह टूटते हुए, रोते हुए दिखाया गया है, जिससे उनका इमोशनल साइड भी नजर आता है। इस बीच हरनाज का डायलॉग भी दिल छू जाता है, जिसमें वह कहती हैं, 'रॉनी मुझे भूल नहीं सकता।'' दोनों के बीच की केमिस्ट्री, कार में प्यार का इजहार और रोमांटिक लम्हे कहानी को और दिलचस्प बना रहे हैं।

एक और बड़ा सरप्राइज संजय दत्त की दमदार एंट्री के साथ आता है। उनके आते ही एक गूंजती आवाज सुनाई देती है, ''अजीब किस्सा देखा खुदकुशी का... दुनिया से तंग आकर एक आशिक ने मोहब्बत कर ली।'' इस डायलॉग से संजय दत्त के किरदार की गहराई और फिल्म में उनकी अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

वो रॉनी की जिंदगी में क्या बदलाव लाते हैं, ये फिल्म देखने पर ही पता चलेगा। सोनम बाजवा सिर्फ दोस्त के किरदार में नहीं हैं बल्कि एक्शन करते हुए भी दिखाई दे रही हैं। वह भी दुश्मनों से भिड़ती हैं और एक्शन में टाइगर का साथ देती नजर आती हैं। ट्रेलर के आखिरी हिस्से में टाइगर का एक और जोरदार डायलॉग सुनने को मिलता है, ''ये जो तुम्हारा टॉर्चर है, ये मेरा वॉर्म अप है।''

ट्रेलर में टाइगर एक साथ हजारों गुंडों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। कई जगहों पर वह इतने खतरनाक अंदाज में लड़ते हैं कि कुछ सीन देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कुछ जगहों पर तो वह दुश्मनों के शरीर से धड़ तक अलग करते दिखते हैं। 'बागी 4' का निर्माण साजिद नाडियावाला और निर्देशन ए. हर्ष ने किया है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Tiger Shroff , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Baaghi 4 , Baaghi 4 Trailer , Harnaaz Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD