Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू का गाना ‘बाली सोणी’ हुआ रिलीज, डांस करने को हो जाएंगे मजबूर

Tiger Shroff, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Harnaaz Sandhu, Baaghi 4
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Aug 2025

Last updated on: Aug 23, 2025, 11:04 IST

बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग मूवी 'बागी-4' का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। इसमें टाइगर श्रॉफ का खूंखार अवतार देखने को मिला था। अब ‘बॉगी-4’ का दूसरा गाना ‘बाली सोणी’ रिलीज हो चुका है। 

इस गाने में टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों ने इसमें बहुत ही शानदार डांस भी किया। ‘बाली सोणी’ गाने को बादशाह, मणि मोदगुल और निकिता गांधी ने गाया है। इसके बोल बादशाह और मणि मोदगुल ने लिखे हैं। 

गाने का संगीत भी इन्होंने ही दिया है। इसे टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।‘बागी-4’ के पहले गाने 'गुजारा' के बाद इस गाने को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग कमेंट बॉक्स में हरनाज और टाइगर श्रॉफ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

ये एक पार्टी सॉन्ग है जो आने वाले समय में डीजे और पार्टियों में सुनाई देगा। इस गाने को फेमस कोरियोग्राफर फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसमें टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त का भी खूंखार अवतार देखने को मिला था। 

इसमें काफी खून-खराबा देखने को मिल रहा था। फिल्म में टाइगर अपने प्यार की खातिर पूरी दुनिया से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में हरनाज संधू टाइगर श्रॉफ यानी रॉनी की प्रेमिका के रोल में दिखाई देंगी। साजिद नाडियाडवाला ने कहानी और पटकथा लिखी है। ए. हर्ष इसके निर्देशक हैं। 

'बागी 4' जबरदस्त एक्शन, धमाकेदार ड्रामा और अराजकता से भरी फिल्म होगी। 'बागी 4' आगामी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त विलेन के रोल में दिखाई देंगे। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में पहली बार संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ को बड़े पर्दे पर साथ देखा जाएगा।

 

Tags: Tiger Shroff , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Harnaaz Sandhu , Baaghi 4

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD