Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पी.ए.पी. प्रशिक्षण केंद्र में बैच नंबर 185 की हुई शानदार पासिंग आउट परेड

74 रिक्रूट सिपाही प्रारंभिक प्रशिक्षण हासिल करने के बाद हुए पास आउट

Punjab Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 14:21 IST

स्पैशल डी.जी.पी., एच.आर.डी. ईश्वर सिंह के दिशा-निर्देशों पर पी.ए.पी. प्रशिक्षण  केंद्र, जालंधर छावनी में आज बैच नंबर 185 के रिक्रूट सिपाहियों की पासिंग आउट परेड हुई। इस दौरान आर्म्ड काडर के 46 (39 पुरुष और 7 महिला), तकनीकी सेवाएं विभाग के 21 (17 पुरुष, 4 महिला), इंटेलिजेंस विभाग के 7 (4 पुरुष और 3 महिला) कुल 74 रिक्रूट सिपाही अपनी प्रारंभिक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पास आउट हुए। 

इन जवानों को प्रशिक्षण के दौरान आउटडोर और इंडोर विषयों में प्रशिक्षण दिया गया। रिक्रूट ट्रेनिंग जालंधर के कमांडेंट मंदीप सिंह गिल इस पासिंग आउट परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। 

7वीं बटालियन पी.ए.पी. जालंधर छावनी के कमांडेंट गुरतेजिंदर सिंह औलख ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।मुख्य अतिथि ने ट्रेनिंग में सफल होने पर सभी सिखियार्थियों को बधाई दी और उन्हें अच्छे पुलिस अधिकारी बनने, अनुशासन बनाए रखने तथा कानून के अनुसार समाज की निष्पक्ष सेवा करने की प्रेरणा दी। 

उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के बाद अपनी सेवाओं से समाज और पुलिस विभाग को और बेहतर बनाने में योगदान दें। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण  के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर  रिक्रूट सिपाही अकाशदीप सिंह 3-सी/379 फर्स्ट आउटडोर  ,रिक्रूट महिला सिपाही अंजू रानी 2-सी/339) फर्स्ट इंडोर  ,रिक्रूट सिपाही केशव दिवेदी 75/795 बेस्ट मार्क्समैन रिक्रूट महिला सिपाही अंजू रानी 2-सी/339  परेड कमांडर  रिक्रूट सिपाही मनिंदर सिंह (82/417)  सेकंड परेड कमांडर  पासिंग आउट परेड के बाद बैंड डिस्प्ले, भांगड़ा और गिद्धा का शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। 

इस अवसर पर विभिन्न यूनिटों के गजेटेड अधिकारी, आर.टी.सी. स्टाफ़ तथा जवानों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD