Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री चमकौर साहिब और बलाचौर के लिए रेलवे संपर्क की मांग की

कंग ने केंद्र से तख्त श्री केसगढ़ साहिब को नांदेड़ और पटना साहिब से जोड़ने वाली सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने की अपील की

Malvinder Kang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली/चंडीगढ़ , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 13:07 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने लोकसभा में रेलवे के लिए ग्रांट की मांग पर चर्चा के दौरान बोलते हुए, पंजाब में रेलवे संपर्क और आधारभूत संरचना से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। कंग ने अमृत भारत स्कीम के तहत श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन विकसित करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है क्योंकि यह खालसा की जन्मभूमि है।

उन्होंने इसके लिए राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने मोहाली में सेमीकंडक्टर लैब के लिए 900 करोड़ रुपये मंज़ूर करने के लिए केंद्र सरकार की भी तारीफ़ की। लंबे समय से लंबित मांगों का ज़िक्र करते हुए, कंग ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट के तहत आने वाले दो ज़रूरी विधानसभा क्षेत्र, श्री चमकौर साहिब और बलाचौर, अभी भी रेलवे नेटवर्क से नहीं जुड़े हैं।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि श्री चमकौर साहिब साहिबज़ादों बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझार सिंह के बेमिसाल बलिदान से जुड़ी एक पवित्र धरती है, जिन्होंने मुगल सेनाओं के खिलाफ़ बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने रेल मंत्री से अपील की कि इस पवित्र शहर को जल्द से जल्द रेलवे से जोड़ा जाए, क्योंकि हर साल दुनिया भर से लाखों भक्त यहां नतमस्तक होने आते हैं।

कंग ने बलाचौर के लिए रेलवे संपर्क की भी मांग करते हुए कहा कि इस इलाके की लंबे समय से अनदेखी की गई है और यह नेशनल रेल नेटवर्क से जुड़ने का हक़दार है। एक और अहम मुद्दा उठाते हुए, कंग ने सरकार से तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब से तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ और तख्त पटना साहिब तक रोज़ाना सुपरफास्ट ट्रेन सर्विस शुरू करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इस इलाके से सीधी हवाई सर्विस बंद हो गई है, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को भरोसेमंद रेल संपर्क मुहैया करवाना जरूरी हो गया है। सांसद ने मोहाली ज़िले के चटौली रेलवे स्टेशन को फिर से खोलने की मांग की, जो कि जो कोविड-19 महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था औऱ वहां ट्रेनों के ठहराव को फिर से बहाल करने की भी बात कही। 

इसके अलावा, कंग ने रोपड़ ज़िले में चार रेलवे ओवरब्रिजों के निर्माण की धीमी रफ़्तार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने रेल मंत्री से इन कामों में तेज़ी लाने की मांग की ताकि निर्माण समय पर पूरा हो सके और आने-जाने वालों को राहत मिल सके। अपनी मांगों को दोहराते हुए, कंग ने अंत में उम्मीद जताई कि केंद्र पंजाब की संपर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े इन ज़रूरी मुद्दों को हल करने के लिए तुरंत कार्रवाई करेगा।

 

Tags: Malvinder Kang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD