Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

जब पहलवानों संग अखाड़े में 'अक्की' को उतारते थे पिता, बचपन की यादों में खोए अक्षय कुमार

Akshay Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 15:08 IST

क्विज रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' की मेजबानी कर रहे अभिनेता अक्षय कुमार अक्सर यादें या किस्से -कहानियों का जिक्र करते नजर आते हैं। इसी कड़ी में अक्षय शो के सेट पर बचपन की यादों में खोए नजर आए। अभिनेता ने बचपन के उन खास दिनों को याद किया, जब उनके पिता उन्हें पेशेवर पहलवानों के साथ कुश्ती करवाते थे।

अक्षय ने बताया कि उनके पिता खुद एक पहलवान थे और घर में मार्शल आर्ट्स, कुश्ती और रेसलिंग की बातें आम थीं। इन शुरुआती अनुभवों ने न केवल उन्हें बहादुर बनाया, बल्कि बाद में उनके फिल्मी करियर में भी बहुत मदद की। अक्षय कुमार ने शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में मौजूद प्रतियोगी ख्याति रॉय, मीतू तनेजा और आकाश शर्मा के साथ बातचीत में माता-पिता और बच्चों के रिश्ते पर अपने विचार साझा किए।

अक्षय ने बताया, "मेरे घर का कल्चर ही ऐसा था। मेरे पापा पहलवान थे, इसलिए घर में मार्शल आर्ट्स, कुश्ती और रेसलिंग की चर्चा हमेशा रहती थी। मेरे पिताजी प्रोफेशनल रेसलरों को जानते थे और मुझे उनके साथ लड़वाते थे। आज वही मेरे काम आ रहा है।" उन्होंने कहा कि उन कठिन मुकाबलों ने उन्हें न सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत बनाया, बल्कि मानसिक दृढ़ता भी दी, जो एक्टर के रूप में एक्शन फिल्मों में उनके स्टंट्स और परफॉर्मेंस में साफ दिखती है।

अक्षय कुमार ने इस मौके पर सभी माता-पिता को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि मां-बाप को अपने बच्चों की रुचि और शौक को समझना चाहिए। कई बच्चे पढ़ाई-लिखाई में कम दिलचस्पी रखते हैं, लेकिन किसी खेल, कला या अन्य क्षेत्र में उनका मन लगता है। अक्षय ने सलाह दी, "माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चे की रुचि को पहचानें।

अगर बेटा पढ़ाई में कमजोर है, लेकिन किसी और चीज में अच्छा है, तो उसे समझाएं कि पहले शिक्षा पूरी कर लो, उसके बाद मैं तुम्हारे साथ हूं। लेकिन उसे वह चीज छोड़ने मत दो जो वह करना चाहता है।" उन्होंने आगे कहा कि हर बच्चे की रुचि अलग-अलग हो सकती है। किसी को तैराकी पसंद है, किसी को बॉक्सिंग, किसी को मार्शल आर्ट्स और किसी को क्विज।

अक्षय ने जोर देकर कहा, "इन शौकों को पूरा करने में माता-पिता की बहुत बड़ी भूमिका होती है। अगर मां-बाप साथ दें, तो बच्चा जीवन में बहुत आगे जा सकता है।" उन्होंने बताया कि माता-पिता का समर्थन बच्चे के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उसे जीवन में सफल होने में मदद करता है। अक्षय दो बच्चों के पिता हैं। उनके बेटे का नाम आरव और बेटी का नाम नितारा है।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD