Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रश्मिका मंदाना की हल्दी रस्म बनी 'होली' मस्ती का जश्न, बालों में अब भी है असर

Rashmika Mandanna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 12:50 IST

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में पिछले कुछ समय से सबसे चर्चित शादी में से एक है तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा और कन्नड़ की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की शादी। शादी राजस्थान के ऐतिहासिक शहर उदयपुर के होटल में हुई। यहां कई रस्मों को पूरा किया गया, इन्हीं में से एक है हल्दी रस्म, जिसकी तस्वीर सोमवार को रश्मिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की और कैप्शन में हल्दी की यादों को बेहद मजेदार अंदाज में बयां किया। 

रश्मिका के कैप्शन में लिखा, ''हल्दी रस्म, हमें होली की तरह रंगीन और मस्ती भरी लगी थी। यह हल्दी और होली दोनों का मजा था। हम रंग में पूरी तरह डूबे हुए थे और अब भी मेरे बालों में इसका रंग बचा हुआ है। और हां, उस दिन मैंने सारी गेम्स भी जीतेी थीं। मेरी टीम ब्राइड ने मेरी बहुत मदद की। यह सिर्फ जानकारी के लिए है कि विजय भी उस दिन टीम ब्राइड का हिस्सा थे।''

रश्मिका ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि आईटीसी होटल उदयपुर में उनकी शादी संपन्न हुई और उन्हें इस जगह की सुविधा और माहौल बेहद पसंद आया। उन्होंने लिखा, ''मैं बहुत खुश हूं कि हमने यहां शादी की, क्योंकि यह बिल्कुल परफेक्ट है। माहौल, स्टाफ, सेवा, खाना, सब कुछ परफेक्ट था। हम सभी फिर जल्द ही वापस आएंगे, अगर और कुछ नहीं तो बस आपसे मिलने के लिए जरूर आएंगे।"

उन्होंने समारोह के डिजाइन और आयोजन के लिए डिजाइनर अनामिका खन्ना का धन्यवाद भी किया। उन्होंने लिखा, ''अनामिका खन्ना... हमारे भरोसे को असलियत में बदलने के लिए धन्यवाद। हम आपसे प्यार करते हैं। यह तो हमारे साथ के सफर की बस शुरुआत है।'' रश्मिका के इस पोस्ट पर फैंस भरपूर प्यार और प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'रश्मिका और विजय दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं।'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह हल्दी समारोह वाकई मजेदार दिख रहा है।' अन्य ने लिखा, 'फिल्मी शादी की असली झलक देखने को मिली।' बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी सेरेमनी में शादी की थी। शादी की रस्में कोडवा परंपरा और सामान्य हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न की गईं।

 

Tags: Rashmika Mandanna , Tollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie , Vijay Deverakonda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD