Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

ऊर्जा संरक्षण एवं सतत भवन संहिता पर कार्यशाला सह ऊर्जा दक्ष निर्माण सामग्री एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन

Prerna Puri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 17:52 IST

ऊर्जा प्रबंधन प्रकोष्ठ (EMC) / राज्य नामित एजेंसी (SDA), इंजीनियरिंग विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं सतत भवन संहिता विषय पर एक कार्यशाला तथा ऊर्जा दक्ष निर्माण सामग्री एवं प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री प्रेरणा पुरी (आईएएस), सचिव, इंजीनियरिंग विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन ने शिरकत की। 

अपने संबोधन में उन्होंने भवन क्षेत्र में ऊर्जा खपत को कम करने तथा पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए सतत निर्माण पद्धतियों और ऊर्जा दक्ष प्रौद्योगिकियों को अपनाने के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर श्रे सी.बी. ओझा, मुख्य अभियंता, यू.टी. चंडीगढ़ भी उपस्थित रहे। 

उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन ऊर्जा संरक्षण एवं सतत भवन संहिता को अधिसूचित करने की प्रक्रिया में है, जिससे भवन क्षेत्र में ऊर्जा दक्ष प्रथाओं के क्रियान्वयन को और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान एक तकनीकी सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें आर्किटेक्ट जित कुमार गुप्ता ने सतत भवन डिजाइन, ऊर्जा दक्ष निर्माण तकनीकों तथा आधुनिक भवनों में ऊर्जा संरक्षण उपायों के समावेशन पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा दक्ष निर्माण सामग्री और प्रौद्योगिकियों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में जॉनसन टाइल्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, महालक्ष्मी ब्रिक्स, एल.के. इलेक्ट्रिकल तथा विनायक इंडस्ट्री जैसी अग्रणी कंपनियों ने कूल रूफ टाइल्स, हीट-रिफ्लेक्टिव पेंट्स, एएसी ब्लॉक्स सहित अन्य ऊर्जा दक्ष निर्माण सामग्रियों और नवाचार उत्पादों का प्रदर्शन किया।

इस कार्यशाला में लगभग 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें इंजीनियर, बिल्डर, आर्किटेक्ट तथा विद्यार्थी शामिल थे। प्रतिभागियों ने ऊर्जा संरक्षण तथा सतत निर्माण पद्धतियों से संबंधित विषयों पर सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लिया।इंजीनियर पवन शर्मा, प्रमुख EMC/SDA ने कार्यक्रम के दौरान इंजीनियरिंग विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी, जिनमें ऊर्जा दक्ष प्रौद्योगिकियों का प्रचार-प्रसार, जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन तथा सतत विकास को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों का क्रियान्वयन शामिल है।

 

Tags: Prerna Puri , SecretaryEngineering Department , Chandigarh Administration , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD