Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

रिलीज से पहले ही दिखा 'धुरंधर 2' का धमाल, किसी ने 6 तो किसी ने बुक किए 10 टिकट

Ranveer Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 13:02 IST

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 18 मार्च को प्रीमियर शो होंगे। रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में धमाल मचा हुआ है। कई दर्शकों ने प्रीमियर और पहले दिन के लिए 5-6 से लेकर 10-10 टिकट खरीद लिए हैं।

इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ ओपनिंग डे पर बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है। फिल्म के प्रति इस जुनून की एक झलक अभिनेता राकेश बेदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखाई। राकेश बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर कई लोगों से मुलाकात हुई, जो पहले से ही ‘धुरंधर 2’ के टिकट बुक करवा चुके हैं।

वीडियो में राकेश बेदी ‘हाय चाय विद राकेश बेदी’ के अंदाज में लोगों से बात करते नजर आए। उन्होंने कहा, “कई लोग मिले जिन्होंने एडवांस टिकट करवा रखे हैं। किसी ने छह, किसी ने आठ, किसी ने दस टिकट बुक कराए हैं। अभी एक शख्स मिले, जिन्होंने 19 मार्च के लिए दस टिकट बुक कराए हैं।” वहीं, वीडियो में एक फैन सिद्धार्थ शाह ने बताया कि उन्होंने भी दस टिकट बुक कराए हैं।

राकेश बेदी ने उनसे पूछा, “कितने टिकट? प्रीव्यू (18 मार्च) या रिलीज (19 मार्च)?” सिद्धार्थ ने जवाब दिया कि वह 19 मार्च को फिल्म देखेंगे। राकेश बेदी ने खुशी जताते हुए कहा, “ओह माय गॉड। क्या बात है, दस टिकट। ऑल द बेस्ट। मुझे लगता है फिल्म को शानदार शुरुआत मिलेगी। पहली ‘धुरंधर’ का धमाल तो अभी तक मिल ही रहा है और इस समय 'धुरंधर 2' फिल्म को लेकर भी जोश हाई है।”

‘धुरंधर 2’ में एक्शन, थ्रिलर और इमोशनल कहानी का मिश्रण है। पहले पार्ट की सफलता के बाद सीक्वल से दर्शकों की उम्मीदें बहुत ऊंची हैं। एडवांस बुकिंग के आंकड़े बताते हैं कि प्रीमियर शो और पहले दिन की स्क्रीनिंग तेजी से भर रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो ‘धुरंधर 2’ न सिर्फ ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ेगी, बल्कि बॉलीवुड के बड़े बजट की एक्शन फिल्मों की सूची में अपना नाम दर्ज कराएगी।

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dhurandhar , Dhurandhar 2 , Dhurandhar The Revenge

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD