Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

बसपा सुप्रीमो मायावती का सपा पर हमला, कहा- 'पीडीए' का नारा सिर्फ चुनावी छलावा

Mayawati
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 16:58 IST

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को पार्टी संस्थापक कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बहुजन समाज से बसपा से जुड़कर सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बहुजन समाज के हितों की बात करने वाले दलों की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को कहा कि बहुजन समाज के हित, कल्याण और उत्थान के लिए बसपा ही वास्तविक आंदोलन और राजनीतिक शक्ति है, जबकि अन्य दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर है। उन्होंने कहा कि सपा समेत कई विरोधी दल बहुजन समाज की एकता और सत्ता की 'मास्टर चाबी' हासिल करने के मिशन को मजबूत करने के बजाय उसे कमजोर करने का काम करते रहे हैं।

ऐसे दलों की राजनीति से बहुजन समाज को लाभ कम और नुकसान अधिक हुआ है। बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि गरीबों, दलितों, आदिवासियों, अन्य पिछड़े वर्गों और मुस्लिम समाज के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियां वास्तव में इन वर्गों के साथ न्याय नहीं कर पाईं। उन्होंने कहा कि सपा की ओर से दिया जा रहा 'पीडीए' का नारा भी केवल दिखावा है और इसका उद्देश्य चुनावी लाभ हासिल करना भर है।

उन्होंने कहा कि इन दलों को दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की याद केवल चुनाव के समय आती है, जबकि सत्ता में आने के बाद वही वर्ग उपेक्षा और तिरस्कार का सामना करते हैं। मायावती ने कहा कि सपा भी अन्य जातिवादी दलों की तरह बहुजन समाज के लिए हितकारी पार्टी नहीं रही है। उन्होंने कहा कि यह कोई आरोप नहीं बल्कि इन दलों के राजनीतिक इतिहास से स्पष्ट होता है।

बसपा प्रमुख ने दावा किया कि मुस्लिम समाज का इन पार्टियों से धीरे-धीरे मोहभंग हो रहा है और ब्राह्मण समाज का भी बसपा से जुड़ाव बढ़ रहा है, जिससे सपा की राजनीतिक और जातीय विरोध की भावना और तीव्र होती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि बहुजनों की एकता और राजनीतिक शक्ति ही उनके अधिकारों की वास्तविक गारंटी है।

पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मायावती ने कहा कि उनका पूरा जीवन बहुजन समाज के उत्थान और सामाजिक परिवर्तन के मिशन को समर्पित रहा। मायावती ने कहा कि कांशीराम ने संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की सोच और आंदोलन को पूरे देश में नई ऊर्जा दी व बहुजन समाज को संगठित कर राजनीतिक शक्ति में बदलने का ऐतिहासिक कार्य किया।

उन्होंने कहा कि बसपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति के आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बसपा प्रमुख ने बहुजन समाज से अपील की कि वे पार्टी से जुड़कर सच्चे और ईमानदार अम्बेडकरवादी मिशनरी बनें और अपने वोट की ताकत से सत्ता की 'मास्टर चाबी' हासिल करें, ताकि संविधान में बहुजनों को मिले अधिकारों को जमीन पर लागू कराया जा सके।

मायावती ने कहा कि बहुजन समाज के हित, कल्याण और उत्थान के लिए बसपा ही वास्तविक आंदोलन और राजनीतिक शक्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दलों का 'पीडीए' जैसे नारों के माध्यम से बहुजन समाज के प्रति प्रेम दिखाना केवल चुनावी स्वार्थ तक सीमित है। उन्होंने यह भी कहा कि कांशीराम के योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने में और देरी नहीं करनी चाहिए।

बसपा प्रमुख ने बताया कि लखनऊ के 9 माल एवेन्यू स्थित पार्टी मुख्यालय और नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

 

Tags: Mayawati , Lucknow , Uttar Pradesh , BSP , Bahujan Samaj Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD