Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भगवंत सिंह मान सरकार निवेश-हितैषी माहौल बनाने में सफल रही : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

पंजाब में भारी मशीनरी और कृषि मशीनरी निर्माण की अपार क्षमता

Harbhajan Singh ETO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबजादा अजित सिंह नगर , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 12:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश में निवेश-हितैषी माहौल बनाने में सफल रही, यह उद्घोषणा प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज यहाँ  प्लाक्षा विश्वविद्यालय में आयोजित भारी मशीनरी और कृषि मशीनरी संबंधी सत्र को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने औद्योगिक नीति बनाने के लिए 25 सेक्टोरल समितियों का गठन किया था, जिनकी सिफारिशों के आधार पर औद्योगिक नीति प्रदेश में लागू की गई है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बेहतर रोड कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए 45,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण 16,209 करोड़ रुपए की लागत से कराया जा रहा है, जिसमें से 4,700 किलोमीटर ग्रीनफील्ड सड़कों का निर्माण भी कराया जा रहा है। इस सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि जैसे पंजाब ने पहले होज़री और कृषि क्षेत्र में पूरी दुनिया में नाम बनाया है, उसी तरह अब भारी मशीनरी और कृषि मशीनरी के निर्माण क्षेत्र में भी नाम बना रहा है।

इस सत्र को संबोधित करते हुए पंजाब के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने हर औद्योगिक क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार, औद्योगिक विशेषज्ञों की सलाह पर ही औद्योगिक नीति तैयार की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कंपनियों को बेहतर उद्योग-हितैषी माहौल देने के लिए कई लाभ प्रदान किए गए हैं।

सत्र को संबोधित करते हुए सी.आई.आई. के लुधियाना चैप्टर के अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने कहा कि जैसे 1960 में पंजाब राज्य और विशेष रूप से लुधियाना होज़री उद्योग का केंद्र था, जिसका सिक्का पूरी दुनिया में चलता था, उसी तरह अब पंजाब राज्य भारी मशीनरी और कृषि मशीनरी के निर्माण क्षेत्र में भी देश का अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कृषि से संबंधित उद्योगों को विशेष सहयोग देने का निर्णय लिया है, जिससे प्रदेश के कृषि उद्योगों को बहुत बल मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि हमें टूल इंडस्ट्री को मजबूत करने की आवश्यकता है, जिससे हमारा औद्योगीकरण और अधिक सशक्त हो। सोनालिका ट्रैक्टर से अक्षय सांगवान ने कहा कि ट्रैक्टर निर्माण के क्षेत्र में पंजाब पूरी दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी शक्ति है, लेकिन अब हमें दुनिया की मांग के अनुसार नई और अत्याधुनिक तकनीक आधारित कृषि मशीनरी बनानी होगी, जिससे लागत और श्रम पर निर्भरता कम हो।

इस अवसर पर एम.एस.एम.ई. के बारे में बोलते हुए अनिल चौधरी ने कहा कि हमें टाटा और रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों को प्रदेश में लाने की आवश्यकता है, जिससे छोटे और मध्यम उद्योगों को बहुत उत्साह मिलेगा।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Investors Summit , Progressive Punjab Investors Summit 2026 , Progressive Punjab Investor Summit , PPIS , Invest Punjab , Punjab Investors Summit , PPIS 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD