Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ईरान के साथ संघर्ष के बीच डोनाल्ड ट्रंप को आई भारत की याद, बोले- 'आई लव मोदी एंड आई लव इंडिया'

Donald Trump
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 17:45 IST

ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अचानक से भारत की याद आने लगी है। शनिवार को 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026' में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक मैसेज पढ़ा गया, जिसमें उन्होंने भारत और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। इसे अमेरिकी दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और ट्रंप की समर्थक लॉरा लूमर ने पढ़ा।

इसके साथ ही उन्होंने ट्रंप के भारत दौरे का संकेत भी दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए अपना प्यार दिखाया और इशारा किया कि वह जल्द ही फिर से देश आने का प्लान बना रहे हैं। लूमर अपने विवादित बयानों और राष्ट्रपति ट्रंप के मजबूत समर्थन के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कॉन्क्लेव में मौजूद दर्शकों को बताया कि स्टेज पर आने से कुछ देर पहले उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से बात की थी।

फिर उन्होंने वह पढ़ा, जिसे उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत के लोगों के लिए मैसेज बताया। लूमर ने कहा, "मैंने लगभग एक घंटे पहले राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात की थी। मैं आपको ठीक वही पढ़कर सुनाऊंगी, जो उन्होंने मुझसे कहा। उन्होंने कहा कि मैं भारत से प्यार करता हूं। प्लीज उन्हें बताएं कि मैं मोदी से प्यार करता हूं।

मैं भारतीय लोगों से प्यार करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी एक शानदार नेता और मेरे अच्छे दोस्त हैं। प्लीज भारत के लोगों को बताएं कि मैं जल्द ही एक और विजिट के लिए भारत आऊंगा।" कॉन्क्लेव में वैश्विक राजनीतिक मुद्दे और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर खास तौर पर चर्चा हुई। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान ने सबका ध्यान खींचा।

लूमर ने यह भी दोहराया कि राष्ट्रपति ट्रंप, पीएम मोदी को अपना करीबी दोस्त मानते हैं। उन्होंने दोनों नेताओं के बीच मजबूत संबंधों की सराहना की। राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी ने पिछले कुछ सालों में एक हाई-प्रोफाइल राजनीतिक साझेदारी शेयर की है, जिसमें बड़े पब्लिक इवेंट्स और डिप्लोमैटिक एंगेजमेंट शामिल हैं।

सबसे खास पलों में से एक 2020 में राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे के दौरान आया, जब उन्होंने पीएम मोदी के साथ अहमदाबाद में बड़े 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम का आयोजन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था, जहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने हजारों समर्थकों को संबोधित किया।

दोनों नेताओं को अक्सर एक-दूसरे की सराहना करते हुए देखा जाता है। दोनों ने अमेरिका और भारत के बीच व्यापार, रक्षा और रणनीतिक साझेदारी जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर जोर दिया है। लूमर, 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (एमएजीए) आंदोलन से जुड़ी रही हैं और इमिग्रेशन और अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के मुद्दे पर अपने विचारों के लिए चर्चा में रही हैं।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Donald Trump

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD