Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की 'रफ्तार' का फर्स्ट लुक आउट, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Rajkummar Rao
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 16:23 IST

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म 'रफ्तार' में साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के साथ नजर आएंगे। शनिवार को मेकर्स ने पहला पोस्टर जारी कर रिलीज डेट की घोषणा की। राजकुमार राव ने फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया और पोस्टर काफी शानदार है। ब्लैक और मेटैलिक गोल्ड टोन वाले स्लीक, डार्क और मिस्टीरियस डिजाइन में, पोस्टर पर 'रफ्तार' लिखा है।

वहीं, टाइटल के ऊपर कीर्ति सुरेश और अभिनेता राजकुमार राव का नाम लिखा हुआ है। राजकुमार ने पोस्ट कर लिखा, "महत्वाकांक्षा ने इसे बनाया और लालच इसकी परीक्षा लेगा। 'रफ्तार' 24 जुलाई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" इस फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर कर रहे हैं जबकि इसे राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा अपने बैनर 'कम्पा फिल्म' के तहत प्रोड्यूस कर रही हैं।

पोस्ट शेयर करने के बाद राजकुमार के दोस्त और साथी कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी। अभिनेता अनूप सोनी, मुकेश छाबरा, करिश्मा शर्मा और परमवीर चीमा ने कमेंट सेक्शन पर इमोजी शेयर कर प्रतिक्रिया दी। इस फिल्म के जरिए निर्देशक ने शिक्षा और स्टार्ट-अप उद्योग की पृष्ठभूमि में प्यार, लालच और महत्वाकांक्षा पर जोर दिया है। 

फिल्म की कहानी तेजी से बढ़ते स्टार्ट-अप और दो महत्वाकांक्षी लोगों (राजकुमार और कीर्ति) के बीच के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पैसा और ताकत के चलते प्यार और लालच का टकराव होता दिखेगा। इस फिल्म में राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश के अलावा, अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

हालांकि, कीर्ति सुरेश की ये दूसरी हिंदी फिल्म होगी, जिसमें वे राजकुमार के साथ नजर आएंगी। अब देखना होगा कि फैंस दोनों की जोड़ी को कितना पसंद करते हैं। अभिनेत्री इससे पहले साल 2024 की फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आई थी। इस फिल्म का निर्देशन ए. कलीस्वरन ने किया था और यह तमिल फिल्म 'थेरी' का रीमेक थी।

 

Tags: Rajkummar Rao , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Keerthy Suresh , Raftaar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD