Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Amritsar Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 16:19 IST

अमृतसर रूरल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आईएसआई प्रायोजित आतंक और सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से आधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। अमृतसर पुलिस सीमा पार से हथियारों और ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

इसी कड़ी में पुलिस ने आईएसआई प्रायोजित आतंक और सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन और 36 जिंदा कारतूस के साथ-साथ तीन आधुनिक ग्लॉक 9एमएम पिस्तौल बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों का विदेशी हैंडलर्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए संपर्क था।

पुलिस के अनुसार, यह मॉड्यूल केवल हथियार तस्करी तक सीमित नहीं था, बल्कि यह लोगों को चरमपंथ की ओर मोड़ने और भारत और पुलिस के खिलाफ नफरत फैलाने में भी शामिल था। इस संबंध में घरिंडा थाना, अमृतसर रूरल में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क के आगे और पीछे के कनेक्शन का पता लगाया जा सके और पूरी श्रृंखला को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

इससे पहले एक अन्य कार्रवाई में पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सक्रिय सहयोग से भगोड़े भुवनेश चोपड़ा उर्फ ​​आशीष को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी फिरोजपुर के सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड और नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामलों में मुख्य आरोपी के तौर पर वांछित था। उसकी अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर नजर रखने और उसे रोकने के लिए, एक 'रेड नोटिस' (रेड कॉर्नर नोटिस) और 'लुक-आउट सर्कुलर' (एलओसी) जारी किया गया था। 

लगातार अंतरराष्ट्रीय समन्वय के प्रयासों से आखिरकार मध्य एशिया के एक देश में उसकी लोकेशन का पता चला, जिसके बाद उसे भारत भेज दिया गया और नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar Rural Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD