Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

देश के हर क्षेत्र और हर वर्ग का विकास हमारी प्राथमिकता : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 13:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया कि वैश्विक संकटों का कृषि क्षेत्र पर कोई प्रभाव न पड़े। कोविड महामारी और उसके बाद हुए युद्धों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमतें आसमान छू गईं, जिससे गंभीर कमी हो गई।

इन चुनौतियों के बावजूद, केंद्र सरकार ने भारत में संकट को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूरिया की एक बोरी की कीमत 3,000 रुपए थी, वहीं हमारी सरकार ने किसानों को इसे मात्र 300 रुपए में उपलब्ध कराया। इसे संभव बनाने के लिए सरकार ने सब्सिडी पर 12 लाख करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए।

किसानों की खेती नई तकनीक से जुड़े, उन्हें सिंचाई के नए तरीकों से जोड़ा जाए और फसलों को भी लाभ मिले, इसी मंशा से हमारी सरकार ने ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ की नीति बनाई। ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी तकनीक को किसानों तक पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सरकार आपके खेतों को सोलर पंप से जोड़ने के लिए काम कर रही है और हमारी कोशिश है कि डीजल पर आपका खर्च कम से कम हो। 

हमने आजाद भारत में बार-बार देखा है कि जब दुनिया के दूसरे हिस्सों में लड़ाइयां होती हैं और सप्लाई चेन में दिक्कत आती है, तो परेशानी हमारे किसानों को होती है। कभी खाद महंगी हो जाती थी, कभी डीजल और ऊर्जा की कीमत बढ़ जाती थी, क्योंकि दशकों तक कांग्रेस पार्टी ने देश को दूसरे देशों पर निर्भर रखा। इससे खेती की लागत बढ़ जाती थी।

बीते दशक में भाजपा-एनडीए सरकार ने आत्मनिर्भरता को लेकर एक और बड़ा काम किया है। हमने कृषि को बाहरी संकटों से बचाने के लिए आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने इन्हें पूछा तक नहीं, इनके पास जमीन के कानूनी दस्तावेज तक नहीं थे। आज असम की भाजपा सरकार इस ऐतिहासिक अन्याय को खत्म करने का काम कर रही है।

अब इन परिवारों को अपनी जमीन मिली है और पक्के घर मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है। देश के हर क्षेत्र और हर वर्ग का विकास हमारी प्राथमिकता है। इसी भाव के साथ आज असम के टी-गार्डन में काम करने वाले साथियों के लिए बहुत बड़ी पहल हुई है। जिनकी मेहनत से असम की वैश्विक पहचान को बल मिला, जिनकी उगाई चाय की खुशबू से दुनियाभर में भारत की पहचान बनी, आज उन साथियों को भाजपा-एनडीए सरकार सम्मान भी दे रही है और सहायता भी दे रही है।

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार किसानों को समर्थन देने और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की कमी प्रदर्शित की है। युद्ध से उत्पन्न संकट के समय में भी कांग्रेस का ध्यान गलत सूचना और झूठ फैलाने पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस सदस्यों से आग्रह करता हूं कि वे पंडित नेहरू का 15 अगस्त का भाषण सुनें। यह आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित हो सकता है। पंडित नेहरू ने एक बार कहा था कि दक्षिण और उत्तर कोरिया में चल रहे युद्ध हमारे देश में मुद्रास्फीति को बढ़ा रहे हैं। असम, आज हमारे नॉर्थ ईस्ट यानी अष्टलक्ष्मी के नए भविष्य का एक मॉडल बन रहा है। 

यहां की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट को नई गति दे रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे की अन्य देशों पर निर्भरता कम करने और तेल आयात को न्यूनतम करने के लिए पिछले दशक में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। पिछले 10 वर्षों में, देश भर में संपूर्ण रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण किया गया है। इस विद्युतीकरण के परिणामस्वरूप, प्रतिवर्ष लगभग 17 मिलियन लीटर डीजल की बचत हो रही है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD