Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

शुरुआत में परेशान होता था, लेकिन बाद में समझ आया फोटोग्राफर्स का संघर्ष : आमिर खान

Aamir Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 12:54 IST

मुंबई में आयोजित एक खास कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता आमिर खान ने फोटोग्राफर्स और मीडिया के साथ अपने लंबे रिश्ते को लेकर बात की। आमिर खान ने अपने अनुभव साझा करते हुए फोटोग्राफर्स के काम की सराहना की। उन्होंने बताया कि अपने करियर की शुरुआत में वह फोटोग्राफर्स से थोड़ा परेशान हो जाते थे, लेकिन समय के साथ उन्हें उनके काम की मेहनत और चुनौतियों का असली मतलब समझ आया।

यह कार्यक्रम मुंबई के प्रेस क्लब में आयोजित किया गया था, जहां फोटोग्राफर्स के काम को सम्मानित किया गया। मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने कहा, ''मुझे फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए करीब 38 साल हो चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब मुझे प्रेस क्लब आने का मौका मिला है। इस बात की बेहद खुशी है कि इस कार्यक्रम में मुझे आमंत्रित किया गया, जहां उन फोटोग्राफर्स को सम्मान दिया जा रहा था, जो अपने कैमरे के जरिए समाज और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं को कैद करते हैं।''

आमिर खान ने कहा, ''मेरा मानना है कि एक तस्वीर कई बार हजारों शब्दों से ज्यादा असरदार होती है। एक अच्छी फोटो किसी घटना की पूरी कहानी बयां कर सकती है। इसलिए मैं उन सभी फोटोग्राफर्स को शुभकामनाएं देता हूं, खासकर उन लोगों को जिन्होंने इस कार्यक्रम में पुरस्कार हासिल किए। यह शाम मेरे लिए बेहद यादगार रहेगी।

मुझे फोटोग्राफरों और उनके परिवारों से मिलने का मौका मिला।'' बातचीत के दौरान आमिर खान ने अपने शुरुआती दिनों का एक अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा, ''जब वह फिल्म इंडस्ट्री में नए थे, तब कई बार फोटोग्राफर्स की मौजूदगी से परेशानी होती थी। लेकिन धीरे-धीरे जब मैंने करीब से देखा कि फोटोग्राफर्स किस तरह मेहनत करते हैं, तो मेरी सोच बदल गई।

मुझे यह देखकर दुख होता था कि कई फोटोग्राफर्स घंटों इंतजार करते हैं और कभी-कभी बिना खाए-पीए भी अपना काम करते रहते हैं।'' आमिर खान ने कहा, ''फोटोग्राफर्स का काम कई बार बेहद जोखिम भरा भी होता है। चाहे वह क्राइम रिपोर्टिंग हो या राजनीतिक घटनाएं, कई बार फोटोग्राफर्स को ऐसी जगहों पर जाना पड़ता है जहां खतरा हो सकता है।

इसके बावजूद वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं और महत्वपूर्ण पलों को कैमरे में कैद करते हैं। ऐसे लोगों की मेहनत और हिम्मत की सराहना जरूर होनी चाहिए।'' उन्होंने कहा, ''भले ही वह मीडिया से बहुत ज्यादा बातचीत नहीं करते, लेकिन कभी भी फोटोग्राफर्स को फोटो लेने से मना नहीं किया। जहां भी मैं जाता हूं और अगर वहां फोटोग्राफर्स मौजूद होते हैं, तो मैं उनके लिए जरूर तस्वीर खिंचवाता हूं।''

 

Tags: Aamir Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD