Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ फिर जमी जोड़ी, राजपाल यादव बोले- 'इस बार कुछ अलग होने वाला है'

Rajpal Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 12:49 IST

बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों की अपनी एक खास जगह रही है और कई कलाकारों ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता है। उन्हीं कलाकारों में से एक हैं राजपाल यादव, जिन्होंने कई यादगार किरदार निभाए हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच राजपाल यादव ने आईएएनएस से फिल्म के बारे में बात की और बताया कि इस बार दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिलेगा।

आईएएनएस से बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा, '''भूत बंगला' में अलग-अलग तरह की कॉमेडी को एक साथ जोड़ा गया है। इसमें गलतफहमियों और उलझनों के कारण कई हास्यास्पद स्थितियां बनती हैं। इस फिल्म में पुराने दौर की पारंपरिक कॉमेडी की झलक भी मिलेगी, लेकिन उसे आज के समय की लोकप्रिय हॉरर-कॉमेडी शैली के साथ मिलाकर पेश किया गया है।

दर्शकों को इस फिल्म में एक ताजगी भरा अनुभव मिलेगा, क्योंकि इसमें डर और हंसी दोनों का संतुलित मिश्रण है।'' फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ काम करने के अनुभव के बारे में राजपाल यादव ने कहा, ''इन दोनों कलाकारों के साथ मेरा पुराना रिश्ता रहा है और मैंने पहले भी कई कॉमेडी फिल्मों में उनके साथ काम किया है।

इसी वजह से शूटिंग के दौरान हम सभी के बीच अच्छी समझ और तालमेल देखने को मिला। जब अनुभवी कलाकार एक साथ काम करते हैं तो सीन और भी मजेदार बन जाते हैं। 'भूत बंगला' के जरिए पूरी टीम ने हॉरर-कॉमेडी के इस जॉनर को एक कदम आगे ले जाने की कोशिश की है, ताकि दर्शकों को कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिले।''

आईएएनएस ने जब राजपाल यादव से फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर चर्चा में रहने वाले वीआईपी कल्चर के बारे में भी सवाल किया, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, '''भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान किसी भी कलाकार को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया गया। फिल्म बनाना एक सामूहिक प्रयास होता है और इसमें हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण होता है। 

फिल्म के सेट पर सभी लोगों के साथ समान व्यवहार किया गया और हर किसी को अपने काम के अनुसार सम्मान दिया गया। मैंने अपने लंबे करियर में कभी ऐसा भेदभाव महसूस नहीं किया, जहां किसी को ज्यादा और किसी को कम महत्व दिया गया हो।'' राजपाल यादव ने उन कानूनी समस्याओं का भी जिक्र किया, जिनका सामना उन्हें शूटिंग के दौरान करना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि हर किसी के जीवन में मुश्किल समय जरूर आता है। ऐसे में इंसान को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कठिन परिस्थितियों के बावजूद मैंने अपने काम पर पूरा ध्यान दिया और हमेशा अपने अभिनय के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश की। इंटरव्यू में आईएएनएस ने उनसे पूछा कि क्या वह भविष्य में फिल्म निर्देशन की ओर भी कदम बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा, "अगर कोई व्यक्ति एक बार फुटबॉल खेल लेता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह हर दिन फुटबॉल ही खेलेगा। 

फिलहाल मेरा पूरा ध्यान अभिनय पर है। मैं अभी भी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन करना चाहता हूं। अभिनय ही मेरी असली पहचान है और मैं आगे भी इसी के जरिए दर्शकों को हंसाते और मनोरंजन करते रहना चाहता हूं।''

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Rajpal Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD