Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी लेकर आ रही 'कॉकटेल-2', इस दिन फिल्म होगी रिलीज

Shahid Kapoor
Shahid Kapoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 17:13 IST

अभिनेता शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी फिल्म 'कॉकटेल-2' रिलीज के लिए लाइन पर है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के साथ इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया। फिल्म में शाहिद के साथ कृति और रश्मिका नजर आएंगी।

कृति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फर्स्ट लुक जारी किया। इसमें तीनों स्टार्स की पहली झलक देखने को मिल रही है। पोस्टर में लिखा है, "आगामी बुधवार को सिर्फ सिनेमाघरों में पहला लुक रिलीज होगा। फिल्म 19 जून को विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" अभिनेत्री ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "और जानकारी पाने के लिए इस बुधवार, 18 मार्च को थिएटर जरूर जाएं।" 

कृति के पोस्ट करने के बाद इंडस्ट्री के उनके दोस्त और साथी कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी। 'कॉकटेल-2' के कुछ हिस्सों की शूटिंग इटली में हुई है। इसकी जानकारी अभिनेत्री कृति सेनन ने खुद दी थी। उन्होंने इटली शेड्यूल रैपअप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है।

इस फिल्म में शाहिद कपूर एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। यह एक लव ट्राइएंगल होगी। बता दें कि 'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। यही वजह है कि मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। 

2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' का निर्देशन भी होमी अदजानिया ने किया था। फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म डायना की डेब्यू फिल्म थी। यह फिल्म दोस्ती, प्यार और जटिल रिश्तों की कहानी थी, जो लंदन की पृष्ठभूमि पर बनी थी।

 

Tags: Shahid Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Kriti Sanon , Rashmika Mandanna , Cocktail 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD