Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक ड्रामा 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर आउट

Diljit Dosanjh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Sharvari, Vedang Raina, Main Vaapas Aaunga, Imtiaz Ali
Diljit Dosanjh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 15:31 IST

अभिनेता दिलजीत दोसांझ जल्द ही बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में प्यार, अलगाव और लंबे इंतजार की भावनाओं को बखूबी से दर्शाया गया है। शुक्रवार को फिल्मi मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर दिया। फिल्म के टीजर को काफी इंटेंस दिखाया गया है। इसमें पुराने समय की लव स्टोरी की झलक देखने को मिल रही है।

इसमें शरवरी का अलग लुक देखने को मिलता है। इसकी शुरुआत दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह के संवाद से होती है। इसमें नसीरुद्दीन बेड पर लेटे हैं और दिलजीत उनसे मिलने आते हैं। सीन के बैकग्राउंड में दिलजीत कहानी की हल्की झलक के बारे में बताते हैं, 'कहानी है रोमांटिक जो कई साल से दादाजी के दिमाग में चल रही है' और फिर कहानी पीछे जाती है, जहां शरवरी और वेदांग रैना की लव स्टोरी की झलक देखने को मिलती है और बाद में वेदांग रोते हुए ट्रेन से जाते हुए कहते हैं, 'मैं वापस आऊंगा।'

वहीं, टीजर के आखिरी में दिलजीत कहते हैं, "अगर जिंदा रहे तो लाइक, कमेंट, सब्सक्राइब, हैशटैग पार्टिशन।' हालांकि, दिलजीत की इस लाइन से आभास होता है कि फिल्म की कहानी लव स्टोरी और भारत विभाजन पर आधारित हो सकती है। वहीं, टीजर में वेदांग रैना का भावुक डायलॉग, "मैं वापस आऊंगा," फिल्म की पूरी कहानी का सार बताया जा रहा है।

'मैं वापस आऊंगा' का टीजर दिलजीत समेत फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर किया है। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज ने किया है, जो अपनी संवेदनशील कहानियों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया और गीत इरशाद कामिल ने दिए हैं। वहीं, समीर नायर, दीपक सेगल, मोहित चौधरी और शिबाशिष सरकार ने मिलकर इसका निर्माण कर किया है। यह फिल्म एक भावनात्मक कहानी लेकर आ रही है, जिसे दर्शक 12 जून से सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Sharvari , Vedang Raina , Main Vaapas Aaunga , Imtiaz Ali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD