Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-हर महीने विदेश जाने से कोई विशेषज्ञ नहीं बन जाता

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party
Giriraj Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 15:24 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अक्सर देश की विदेश नीति पर सवाल उठाकर भ्रम फैलाने का काम करते हैं और यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को लगता है कि हर महीने विदेश यात्रा करने से वे विदेश नीति के विशेषज्ञ बन गए हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे पर्यटक की तरह 'मकर द्वार' जैसे स्थानों पर चाय-कॉफी पीते हैं और फिर देश की आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह रवैया नया नहीं है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी राहुल गांधी ने इसी तरह लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की थी। उस समय राहुल गांधी कभी कहते थे कि बच्चों को वैक्सीन क्यों नहीं दी जा रही है, तो कभी किसी और मुद्दे को उठाकर सरकार पर सवाल खड़े करते थे।

उन्होंने कहा कि उस कठिन दौर में सरकार ने न केवल देश के लोगों की सेवा की बल्कि भारत ने अपनी विदेश नीति के जरिए दुनिया के कई देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर भी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का काम अब सिर्फ भ्रम फैलाने तक सीमित रह गया है और उनके बयानों में गंभीरता की कमी दिखाई देती है।

राहुल गांधी को शायद यह भी ठीक से पता नहीं है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका क्या होती है। यह स्थिति कांग्रेस पार्टी के लिए भी दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दें कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को पश्चिम एशिया संकट के चलते होटल उद्योग पर पड़ रहे एलपीजी की कमी के असर को लेकर चिंता जताई थी। 

लोकसभा में राहुल गांधी ने दावा किया कि यह मुद्दा 'तकलीफ की शुरुआत' है जो आने वाले दिनों में और भी बदतर हो सकती है। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना भी की और सवाल उठाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह कैसे तय कर सकते हैं कि भारत को अपना तेल कहां से और किससे खरीदना चाहिए।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD