Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा व कई विधायकों ने हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए आज साइंस इंडस्ट्री, रोटरी अस्पताल व हरियाणा चैम्बर्स ऑफ कामर्स से पदाधिकारी पहुंचे*

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana,Bhupinder Singh Hooda
Anil Vij
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 12 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 12:54 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज अम्बाला छावनी स्थित उनके आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहुंच उनका कुशलक्षेम जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई। 

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बादली (झज्जर) विधायक श्री कुलदीप वत्स, अम्बाला शहर विधायक चौ. निर्मल सिंह और फतेहाबाद विधायक श्री बलवान सिंह दौलतपुरिया एवं अन्य भी मौजूद रहे। वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज से साइंस इंडस्ट्री, रोटरी अस्पताल और हरियाणा चैम्बर्स ऑफ कामर्स से वरिष्ठ सीए एडी गांधी, उद्योगपति डा. आशावंत, कमलजीत जैन, सीए संजय लाल, अश्विनी गोयल, पुनीत गुप्ता, प्रो. केके जैन, सुरेश धीमान, सुभाष बंसल सहित अन्य ने उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

इसके अलावा विभिन्न स्कूलों से आए नन्हें बच्चों ने भी ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालचाल जानते हुए उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। इसके अतिरिक्त विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा मंत्री का हालचाल जाना। 

नवनियुक्त जज को ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आर्शीवाद दिया

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर गुजरात ज्यूडिशरी में नवनियुक्त जज रिया गोयल ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री विज ने रिया गोयल को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अम्बाला की बेटियां बुलंदियों को छू रही है और अपने शहर का नाम रोशन कर रही हैं। 

इस अवसर पर भाजपा नेता रवि बुद्धिराजा सहित रिया के परिजन भी उपस्थित रहे। 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Bhupinder Singh Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD