Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के लिए बनाया नया रिलेशनशिप रूल, सुनकर फैंस भी रह गए हैरान

Divyanka Tripathi
Divyanka Tripathi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 12:25 IST

टेलीविजन की दुनिया में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिन्हें दर्शक बेहद पसंद करते हैं। ऐसी ही एक लोकप्रिय जोड़ी है दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की। दोनों अक्सर अपनी प्यारी तस्वीरों और मजेदार पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। इसी कड़ी में दिव्यांका ने गुरुवार को अपने रिलेशनशिप का एक ऐसा रूल बताया, जिसे सुनकर फैंस मुस्कुरा उठे।

दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर पति विवेक दहिया के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे के साथ खास पल बिताते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में दोनों एक खूबसूरत लाल फूलों से सजी दीवार के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींचा।

तस्वीरों में दिव्यांका का स्टाइलिश अंदाज भी देखने को मिला। वह ब्लैक कलर के जंपसूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, विवेक दहिया भी ग्रीन कलर की टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में आकर्षक लग रहे हैं। हालांकि, इन तस्वीरों से ज्यादा कैप्शन की चर्चा तेज है। दिव्यांका ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "रिलेशनशिप रूल: मैं फोटो के लिए कहूं तो उन्हें 'हां' कहना ही होगा।"

दिव्यांका और विवेक की जोड़ी लंबे समय से टीवी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है। दोनों की मुलाकात लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। इस शो में विवेक दहिया ने एसीपी अभिषेक का किरदार निभाया था, जबकि दिव्यांका त्रिपाठी ने डॉ. इशिता के मुख्य किरदार से दर्शकों का दिल जीता था। 

शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई, और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली। उस समय उनकी शादी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक मानी गई थी और आज भी यह जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है।

 

Tags: Divyanka Tripathi , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Vivek Dahiya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD