Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

वायरल ऑडियो पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, 'यह मेरी निजी जिंदगी में दखल'

Rashmika Mandanna
Rashmika Mandanna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 12:18 IST

सोशल मीडिया के दौर में कलाकार की कई बार ऐसी बातें भी सार्वजनिक हो जाती हैं जो असल में निजी होती हैं और जिनका बाहर आना किसी के लिए भी असहज स्थिति पैदा कर सकता है। पिछले कुछ समय से अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी ऐसे ही एक विवाद के कारण सुर्खियों में हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कथित तौर पर उनकी मां की आवाज सुनाई देने का दावा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस बातचीत में उनके पूर्व मंगेतर रक्षित शेट्टी को लेकर कुछ आरोप लगाए गए हैं। इस ऑडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गईं, जिसके बाद अब रश्मिका ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है। रश्मिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एक लंबा नोट साझा किया और इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताया।

उन्होंने कहा, ''सोशल मीडिया पर जो ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, वह दरअसल एक निजी बातचीत का हिस्सा है, और यह लगभग आठ साल पुरानी है। इसे उस समय बिना जानकारी के रिकॉर्ड किया गया होगा। यह मेरी निजी जिंदगी में दखल जैसा है। किसी की निजी बातचीत को इस तरह रिकॉर्ड करना पूरी तरह गलत है।''

अभिनेत्री ने अपने नोट में लिखा, ''पिछले आठ सालों में मैंने कई तरह की गलत जानकारियों और अफवाहों का सामना किया है। सोशल मीडिया और कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मेरे बारे में कई बार ऐसी बातें कही गईं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं था। इन अफवाहों और गलत खबरों के कारण मुझे काफी मानसिक तनाव झेलना पड़ा।

इसके बावजूद, मैंने लंबे समय तक धैर्य बनाए रखा और किसी भी विवाद पर प्रतिक्रिया देने से बचती रहीं।'' रश्मिका ने कहा, ''वायरल हो रही इस बातचीत को जिस तरह से पेश किया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है। उनकी बातों को अलग तरीके से पेश किया जा रहा है। इससे ऐसी कहानी बनाई जा रही है जो सच नहीं है। 

कुछ लोग केवल सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यूज पाने के लिए इस तरह की चीजों को बढ़ावा देते हैं। इससे न केवल छवि प्रभावित होती है बल्कि परिवार को भी अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है।'' अभिनेत्री ने बताया, ''पिछले 24 घंटों में जो कुछ हुआ, उसने मुझे मजबूर कर दिया कि मैं इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखूं।

यह विवाद मुझे, मेरे परिवार और करीबियों को भी प्रभावित कर रहा है, जो इस मामले से सीधे तौर पर जुड़े भी नहीं हैं।'' रश्मिका ने सोशल मीडिया पर यह ऑडियो क्लिप शेयर करने वालों से स्पष्ट रूप से अपील की है कि वे इसे तुरंत हटाएं। उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म्स, इन्फ्लुएंसर्स और उन सभी लोगों से भी अनुरोध किया है जो इस कंटेंट को आगे बढ़ा रहे हैं कि वे इसे फैलाना बंद करें।

अपने नोट के आखिर में रश्मिका ने उन सभी लोगों का धन्यवाद भी किया जिन्होंने पिछले दिनों उनका साथ दिया और उन्हें समर्थन दिया। उन्होंने कहा, ''मैं अपने प्रशंसकों के प्यार और समझदारी के लिए बेहद आभारी हूं। कुछ अनजान लोग यह तय नहीं कर सकते कि मैं अपनी जिंदगी कैसे जिऊंगी। हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने का अधिकार है।''

 

Tags: Rashmika Mandanna , Tollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD