Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

इस आईपीएल विराट कोहली पहले से कहीं ज्यादा भूखे होंगे, खासकर पिछले सीजन ट्रॉफी उठाने के बाद : इरफान पठान

Virat Kohli
Virat Kohli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 17:56 IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि विराट कोहली 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को उसकी पहली ट्रॉफी जिताने के बाद लगातार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टाइटल जीतने के लिए 'पहले से कहीं ज्यादा भूखे' होंगे। विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल मैच में 43 रन बनाकर आरसीबी की आईपीएल 2025 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने बीते सीजन 15 मुकाबलों में 657 रन बनाए थे। वह आरसीबी की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। भारत के पूर्व बाएं हाथ के पेसर इरफान पठान ने 'जियोस्टार' पर कहा, "विराट कोहली में भूख बरकरार रहेगी। असल में, वह पहले से कहीं ज्यादा भूखे होंगे, खासकर पिछले सीजन में आईपीएल ट्रॉफी उठाने के बाद।

वह लगातार आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहेंगे। उनमें जीतने और असर डालने की यह भूख हमेशा बनी रहेगी।" पठान ने यह भी कहा कि कोहली का जुनून उनके हाल के इंटरनेशनल मैचों में साफ दिखा। उन्होंने कहा, "हमने यह तब देखा जब वह इंडिया के लिए खेले, खासकर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में।

ऐसा लगता है कि वह हर मैच में असर डालना चाहते हैं। मुझे लगता है कि जब वह इस सीजन में वापस आएंगे तो उनमें वैसा ही जुनून होगा। वह एक बार फिर ट्रॉफी उठाना चाहेंगे।" आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम अपने अभियान का आगाज 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगी। 

बाएं हाथ के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने पिछले सीजन 10 मुकाबलों में 150.60 के स्ट्राइक-रेट से 247 रन बनाए थे। पठान को उम्मीद है कि पड्डिकल इस बार फिर आरसीबी के कैंपेन में अहम रोल निभाएंगे। उन्होंने कहा, "देवदत्त पडिक्कल आईपीएल 2026 में आरसीबी की सफलता में अहम रोल निभाने वाले हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में बाएं, दाएं और सेंटर में रन बनाए हैं। 

वह एक बहुत बेहतर खिलाड़ी लगते हैं। एक समय था जब वह जूझ रहे थे, उनकी टाइमिंग सही नहीं थी, लेकिन अब वह पुरानी बात हो गई है। देवदत्त पडिक्कल अब एक अलग खिलाड़ी हैं। उनमें बहुत आत्मविश्वास है।" उन्होंने कहा, "आरसीबी के बारे में मुझे जो बात सबसे अच्छी लगती है, वह यह है कि पहले यह टीम मैच जीतने के लिए विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल पर बहुत ज्यादा निर्भर रहते थे। 

अब यह बदल गया है। उनकी पूरी प्लेइंग इलेवन मैच-विनर्स से भरी है। यह एक शानदार बात है।" पठान को लगता है कि अगर चोटिल जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के लिए नहीं आते हैं, तो आरसीबी के पास मजबूत रिजर्व ऑप्शन हैं। उन्होंने कहा, "लेकिन आईपीएल 2026 में जाने से पहले, आरसीबी को कुछ चोटिल खिलाड़ियों को लेकर चिंता होगी, खासकर जोश हेजलवुड की फिटनेस को लेकर। अच्छी बात यह है कि उनके पास अच्छे बैकअप हैं। नुवान तुषारा और जैकब डफी की जोड़ी हेजलवुड की फिटनेस की दिक्कतों को अच्छी तरह से कवर कर सकती है। इससे आरसीबी और भी मजबूत हो जाती है।"

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , Irfan Pathan , RCB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD