Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नीतीश कुमार ने पूर्णिया के लिए खोला खजाना, 92 विकास योजनाओं की दी सौगात

Nitish Kumar
Nitish Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पूर्णिया , 12 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 17:31 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को समृद्धि यात्रा के क्रम में पूर्णिया पहुंचे। यहां उन्होंने चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई निर्देश दिए। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने पूर्णिया जिला अंतर्गत 485 करोड़ रुपए की लागत से 92 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

इनमें 164 करोड़ रुपये की लागत से 84 योजनाओं का उद्घाटन तथा 321 करोड़ रुपये की लागत से आठ योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने मां पूरण देवी मंदिर परिसर का भ्रमण कर कराए जा रहे सौंदर्यकरण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के तहत मुख्यमंत्री ने स्टेट हाईवे 60 से पूरण देवी मंदिर तक नवनिर्मित दो लेन पथ तथा लाइन बाजार चौक से पॉलिटेक्निक चौक भाया रजनी चौक पथ के मजबूतीकरण कार्य का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया।

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत मां पूरण देवी मंदिर प्रांगण स्थित पोखर का कराए गए जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण कार्य का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। स्थानीय कलाकारों ने झिझिया नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बिहार बाल भवन किलकारी द्वारा मंदिर परिसर में लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। 

मुख्यमंत्री ने डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के जिला स्तरीय संसाधन तथा प्रशिक्षण केंद्र में नवनिर्मित डेयरी, मत्स्य, पशु संसाधन विभाग के जिला स्तरीय कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने पशुपालकों से भी संवाद किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र के विकास के लिए सभी जरूरी कार्य कर रही है।

कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि बिहार के किसान और पशुपालक आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें। उन्होंने पशुपालकों से कहा, "आप सभी पूरे बुलंदी से काम करिए। सरकार हर संभव सहयोग करेगी।" सीएम नीतीश ने यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों को भी देखा।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD