Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

सीईसी-सीजीसी लांडरां द्वारा ‘ह्यूमैनाइजिंग एआई’ पर एचआर कॉन्क्लेव 2के26 का आयोजन किया गया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लांडरां , 12 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 17:13 IST

सीईसी-सीजीसी लांडरां के डिपार्टमेंट ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए)  ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ पर्सनल मैनेजमेंट (पंजाब स्टूडेंट चैप्टर) के सहयोग से एचआर कॉन्क्लेव 2के26 का आयोजन किया, जिसका थीम था - ‘ह्यूमैनाइजिंग एआई: लीडिंग ए मल्टी - जेनरेशनल वर्कफोर्स इन द डिजिटल एरा।' यह दो दिवसीय अकादमिक और इंडस्ट्री इंगेजमेंट इवेंट एचआर प्रैक्टिसेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मैनेजिंग मल्टी - जेनरेशनल वर्कफोर्स पर केंद्रित था। 

पहले दिन में इंटर-कॉलेज क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सीजीसी के कोंस्टीटूएंट कॉलेजेस जैसे सीईसी, सीबीएसए, सीओई और सीसीटी की 25 टीमों ने भाग लिया। कई राउंड के माध्यम से स्टूडेंट्स को बिज़नेस अवेयरनेस, एचआर कॉन्सेप्ट्स एनालिटिकल स्किल्स पर परखने के बाद विनर्स के नाम घोषित किये गए, पहला पुरस्कार: सीबीएसए की टीम सिनर्जी (खुशी और कुश) ने जीता, दूसरा पुरस्कार: सीईसी की टीम टैलेंट विज़ार्ड्स (ज्योति और खुशी) ने प्राप्त किया, तीसरा पुरस्कार: सीईसी की टीम डेस्क बड़ीज़ (अदिति पांडेय और आकृति) ने जीता। 

सभी विनर्स को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट्स और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। कॉन्क्लेव के दूसरे दिन में प्रोग्राम की थीम - ह्यूमैनाइजिंग एआई: लीडिंग ए मल्टी - जेनरेशनल वर्कफोर्स इन द डिजिटल एरा' पर एक इंसाइटफुल्ल पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। जिसके पहले कीनोट स्पीकर्स थे, श्री अरविंद कुमार, फाउंडर एवं सीईओ, इंटरलिट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, मिस शिखा गुप्ता, हेड ऑफ़ लर्निंग एंड डेवलपमेंट, ग्राज़िटि इंटरैक्टिव। 

इस चर्चा में इस बात को हाईलाइट किया गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रिक्रूटमेंट, परफॉरमेंस मैनेजमेंट, ट्रेनिंग और डिसिशन मेकिंग को कैसे बदल रहा है और नया रूप दे रहा है, लेकिन इसके साथ ही यह भी बताया गया कि क्रिएटिविटी, अडाप्टेबिलिटी और एथिकल जजमेंट जैसी ह्यूमन स्किल्स का महत्व अभी भी बना हुआ है। 

स्टूडेंट्स ने मल्टी जेनेरशनल वर्कफोर्स  को मैनेज करना और एआई के जिम्मेदार उपयोग के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं, ताकि इसे सीखने और सहयोग के उपकरण के रूप में प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जा सके। इस प्रतिष्ठित पैनल में श्री अभिषेक गुप्ता, एसोसिएट डायरेक्टर, डिजिटल कंसल्टिंग, LTM, श्री विकास पुरी, एचआर कोच और सर्टिफ़ाइड ट्रांसफ़ॉर्मेशनल कोच, मिस अमन घुमन, सीएचआरओ, डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस ग्लोबल लॉ ऑफिसेस प्राइवेट लिमिटेड, शामिल हुए । 

डॉ. सुखप्रीत कौर, डायरेक्टर- प्रिंसिपल, सीईसी - सीजीसी लांडरां ने कहा, “एचआर कॉन्क्लेव 2के26 हमारे अकादमिक और इंडस्ट्री के बीच के गैप को मिटाकर नया रास्ता बनाने के संकल्प को दर्शाता है। एआई और वर्कफोर्स परिवर्तन पर विचारशील लीडर्स के साथ संवाद करके हम अपने स्टूडेंट्स को ऐसे भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं, जहाँ टेक्नोलॉजी और ह्यूमन वैल्यूज़ साथ साथ मौजूद होंगे।” 

कॉन्क्लेव को एनआईपीएम के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से और भी समृद्ध बनाया गया, जिनमें, श्री एस. पी. बंसल, रीजनल वाईस प्रेजिडेंट, नार्थ एनआईपीएम, श्री अजय बक्षी, चेयरमैन, नार्थ पंजाब चैप्टर, श्री रविंदर चड्ढा, तत्कालीन पोस्ट चेयरपर्सन , मिस पूजा नायर,  नेशनल कौंसिल मेंबर, मिस रेनू आर. पी. सिंह, पोस्ट चेयरपर्सन, शामिल थे। एचआर कॉन्क्लेव 2के26 ने अकादमिक ज्ञान को रियल वर्ल्ड की समझ के साथ सफलतापूर्वक जोड़ा, जिससे सीजीसी के छात्रों को एचआर प्रैक्टिस में एआई,इंडस्ट्री की एक्सपेक्टेशन और करियर रेडीनेस के बारे में गहन समझ प्राप्त हुई। 

यह कार्यक्रम सीजीसी लांडरां के इंडस्ट्री ओरिएंटेड लर्निंग पर ध्यान को भी रेखांकित करता है, जो लेटेस्ट रिक्वायरमेंट्स के अनुरूप है, स्टूडेंट्स को क्लियर कन्सेप्तुअल नॉलेज प्रदान करता है और उन्हें भविष्य के लिए तैयार प्रोफेशनल के रूप में तैयार करता है।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD