Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के फिनाले में सुनील ग्रोवर का धमाका, कादर खान बनकर लूटी महफिल

Sunil Grover
Sunil Grover
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 17:01 IST

कॉमेडी की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जो अपने अंदाज और प्रतिभा से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। जब ऐसे कलाकार किसी दिग्गज अभिनेता की मिमिक्री करते हैं, तो वह पल दर्शकों के लिए और भी खास बन जाता है। इन दिनों कमीडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनका हाल ही में जारी किया गया प्रोमो, जिसमें वह दिवंगत अभिनेता कादर खान की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं।

यह प्रोमो कॉमेडी शो 'द ग्रट इंडियन कपिल शो' के सीजन फिनाले से जुड़ा है। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। दरअसल, सुनील ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया पर शो का एक मजेदार प्रोमो साझा किया है। वीडियो की शुरुआत मशहूर कमीडियन और शो के होस्ट कपिल शर्मा की आवाज से होती है।

कपिल कहते सुनाई देते हैं कि आज शो का फिनाले एपिसोड है। इसके बाद स्टेज पर एक दिलचस्प एंट्री दिखाई जाती है। अभिनेता वरुण धवन अपने पिता और मशहूर निर्देशक डेविड धवन को रिक्शे में बैठाकर स्टेज पर एंट्री लेते हैं और खुद रिक्शा चलाते नजर आते हैं। शो में बातचीत के दौरान कपिल शर्मा, डेविड धवन से मजेदार अंदाज में सवाल करते हैं।

वह पूछते हैं, 'अक्सर कहा जाता है कि घर की मुर्गी दाल बराबर होती है, ऐसे में अपने ही बेटे के साथ काम करना कितना मुश्किल होता है।' इस पर डेविड धवन हंसते हुए जवाब देते हैं, 'वरुण हर जगह सवाल पूछता रहता है, जैसे कि यह क्यों करना है और ऐसा क्यों करना है। कई बार मैं इतना परेशान हो जाता हूं कि कह देता हूं कि मैं बोल रहा हूं इसलिए कर लो।'' 

उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद दर्शक ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। इसके बाद कपिल शर्मा, वरुण धवन से भी मजेदार सवाल पूछते हैं। वह कहते हैं, 'आपके सामने ही आपके पिता एक लेजेंडरी निर्देशक हैं और आपको फिल्मी करियर का रास्ता घर में ही दिखाई देता है, लेकिन जब आप बाहर जाकर फिल्में साइन करते हैं, तो क्या आपके पिता आपको घूरते नहीं हैं?'

इस सवाल पर वरुण धवन भी मजेदार जवाब देते हैं। वह कहते हैं, 'घर में जो माहौल होता है, वह किसी लेजेंडरी निर्देशक जैसा नहीं होता। पापा घर पर अक्सर लूंगी में बैठे रहते हैं। जब मेरी और मेरी भाई रोहित की शादी हुई, तब जाकर उन्होंने टी-शर्ट पहननी शुरू की।'' यह बात कहते ही वरुण हंसते हुए अपने पिता को गले लगा लेते हैं।

प्रोमो में आगे कॉमेडी का तड़का तब और बढ़ जाता है, जब मंच पर किकू शारदा और सुनील ग्रोवर की एंट्री होती है। दोनों अपने कॉमिक अंदाज और डांस से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। इस बार शो में एक खास सेगमेंट भी दिखाया गया है, जिसमें फिल्म 'साजन चले ससुराल' के किरदारों को दोबारा मंच पर उतारा गया है। 

इस दौरान कमीडियन कृष्णा अभिषेक अभिनेता गोविंदा के मशहूर किरदार श्याम सुंदर के रूप में नजर आते हैं, जबकि किकू शारदा अभिनेता सतीश कौशिक के किरदार मुथुस्वामी का मजेदार किरदार निभाते हैं। इसी दौरान सुनील ग्रोवर अभिनेता कादर खान के किरदार खुराना की मिमिक्री करते दिखाई देते हैं, जिसने दर्शकों को चौंका दिया।

इस प्रोमो को साझा करते हुए सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा, ''सीजन फिनाले में कॉमेडी की नंबर वन जोड़ी आ रही है। डेविड धवन और वरुण धवन शो के फिनाले एपिसोड में नजर आएंगे। यह 14 मार्च को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।'' वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों ने प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। 

इस कड़ी में अभिनेता और टीवी कलाकार बख्तियार ईरानी ने कमेंट करते हुए सुनील ग्रोवर की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "अब सिर्फ कादर खान की मिमिक्री ही बाकी थी और सुनील ने वह भी कर दिखाया। आप इस समय टेलीविजन पर होने वाली सबसे बेहतरीन चीजों में से एक हैं। आपने शो में सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।"

वहीं कई दर्शकों ने भी कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, ''यह पहली बार है जब किसी ने लाइव स्टेज पर कादर खान जैसे महान अभिनेता की मिमिक्री की है और सुनील ग्रोवर ने इसे शानदार तरीके से निभाया है।'' एक अन्य यूजर ने कहा, ''एक पल के लिए तो ऐसा लगा जैसे सच में कादर खान ही मंच पर खड़े हों।''

 

Tags: OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , The Great Indian Kapil Show , Sunil Grover , Kapil Sharma , Netflix

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD