Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

कौन है वधूसुर, जिसका पता लगाने के लिए 'भूत बंगले' में पहुंचे अक्षय कुमार? रिलीज हुआ मजेदार टीजर

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Bhooth Bangla, Bhooth Bangla Teaser
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 16:55 IST

साल की बहुप्रतिक्षित, अक्षय कुमार की कॉमेडी और हॉरर से भरी फिल्म 'भूत बंगला' का मजेदार टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे देखने के बाद अब ट्रेलर और फिल्म के रिलीज का इंतजार कर पाना बहुत मुश्किल है। टीजर में हर स्टारकास्ट की झलक ने फिल्म के लेवल और दर्शकों की उम्मीद को बढ़ा दिया है। तो चलिए जानते हैं कि टीजर में क्या खास है।

अक्षय कुमार की कॉमेडी और हॉरर से भरी फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर की शुरुआत 'वधूसुर' से होती है। हर कोई पूछ रहा है कि वधूसुर कौन है और लेकिन किसी नहीं पता कि वधूसुर की एंट्री जल्द ही होगी। टीजर में वधूसुर नाम के भूत की छवि आंशिक तौर पर दिखाई गई है लेकिन फिल्म की कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

टीजर में कॉमेडी से भरे डायलॉग की भरमार है और परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमेडी ने फिल्म में जान फूंक दी है। जबकि टीजर में तब्बू और वामिका गाबी की भी झलक देखने को मिली है। टीजर की शुरुआत में अक्षय कुमार भूत के न होने पर यकीन करने की बात कहते हैं, लेकिन आखिरी तक भूत के नाम पर वे चीखने-चिल्लाने लगते हैं।

कहानी मंगलपुर के एक भूतिया बंगले पर फिल्माई गई है, जहां शादी करना मना है। फिल्म का टीजर बहुत मजेदार है, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ट्रेलर में वधूसुर की झलक देखने को जरूर मिलेगी। बता दें कि फिल्म 'भूत बंगला' बेहद खास और मजेदार होने वाली है क्योंकि फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कॉमेडी से ओतप्रोत कई फिल्म दी है, जिन्हें आज भी लोगों का बहुत प्यार मिलता है। 

इस लिस्ट में फिर 'हेरा-फेरी', 'हंगामा', 'हलचल', 'भूल-भलैया' और 'दे दना दन' का नाम शामिल है। इन एवरग्रीन फिल्मों के दीवानों की कमी नहीं है यही वजह है कि फैंस भूत बंगला को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। भूत बंगला 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना और कई मजेदार पोस्टर्स भी मेकर्स की तरफ से रिलीज किए जा चुके हैं।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Bhooth Bangla , Bhooth Bangla Teaser

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD