Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डा. हिमांशु अग्रवाल द्वारा मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश

मुख्य मंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत जिले में चल रही रजिस्ट्रेशन की प्रगति का लिया जायजा

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 11:39 IST

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए। आज यहां जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में जिला स्वास्थ्य सोसाइटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए पूर्वव्यवस्था सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने विशेषकर संवेदनशील इलाकों में विशेष ध्यान देने की जरूरत पर जोर देते हुए लोगों में रोकथाम उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने की हिदायत की। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह और सिविल सर्जन डा. राजेश गर्ग भी मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर ने मुख्य मंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत जिले में चल रही रजिस्ट्रेशन की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ हरेक तक पहुंचाने के लिए जिले के प्रत्येक परिवार की योजना के तहत रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित बनाया जाए।

उन्होंने इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए ताकि जिले के प्रत्येक परिवार को इस योजना के तहत कवर किया जा सके। जिक्रयोग्य है कि इस स्कीम के तहत पंजाब सरकार द्वारा प्रति परिवार सालाना 10 लाख रुपये तक के नकद रहित इलाज की सुविधा दी जा रही है।

उन्होंने मीटिंग के दौरान आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, नशा छुड़ाऊ केंद्रों, पुनर्वास केंद्रों और ओटी क्लीनिकों की कार्यगुजारी के साथ-साथ टी.बी. मुक्त भारत अभियान, आर.बी.एस.के., यू.डी.आई.डी. की प्रगति, जन्म व मृत्यु रजिस्ट्रेशन आदि का भी जायजा लिया। डा.अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य प्रोग्रामों की समीक्षा करते हुए सरकार द्वारा तय लक्ष्यों को निर्धारित समय के अंदर पूरा करने की हिदायत की। 

उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जमीन स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं ताकि कोई भी जरूरतमंद इनसे वंचित न रहे। मीटिंग में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD