Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

क्रिस्टल डिसूजा का परफेक्ट वीकेंड एस्केप, दोस्तों के साथ पूल में लगाई डुबकी

Krystle D Souza
Krystle D Souza
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 17:22 IST

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में अपने दोस्तों के साथ लोनावाला में यादगार वीकेंड इंजॉय किया। इस दौरान उन्होंने दोस्तों के साथ बहुत मस्ती की। अभिनेत्री ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी खास झलक शेयर की। इस ट्रिप में क्रिस्टल की गर्ल गैंग के साथ अभिनेता रित्विक धनजानी भी नजर आए।

वे सभी दोस्तों के साथ खूब एंजॉय करते दिखे। क्रिस्टल ने लिखा, "लोनावला में वीकेंड का मजा कुछ ऐसा था, पूल में जम्प्स, बोर्ड गेम्स, मूवी नाइट्स, बहुत सारा डांस। होटल की टीम को धन्यवाद, जिन्होंने इसे परफेक्ट बनाया।" क्रिस्टल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की ऐसी मजेदार और रिलेटेबल झलकियां शेयर करती रहती हैं, जिससे उनके फैंस को उनसे और करीब महसूस होता है।

वहीं, यह वीकेंड ट्रिप अभिनेत्री के व्यस्त शेड्यूल के बीच एक ब्रेक जैसा है, जिसमें अभिनेत्री ने सभी दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और डांस किया। क्रिस्टल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी सीरियल 'कहे ना कहे' में किंजल के किरदार से की थी। उन्हें घर-घर में पहचान टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से मिली थी। 

इस शो में उन्होंने जीविका वढ़ेरा की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अभिनेत्री हाल ही में फर्स्ट कॉपी सीरीज में मुनव्वर फारुखी के साथ नजर आई थीं। इसी के साथ ही, उन्होंने फिल्म धुरंधर में गाने शरारत को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस गाने में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने अपने शानदार डांस और स्टाइलिश अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

'शरारत' में उनके डांस मूव्स को न सिर्फ पसंद किया जा रहा है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह गाना जमकर वायरल हुआ था। इस गाने में उनके साथ 'बिग बॉस 17' फेम आयशा खान भी नजर आईं और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Krystle D Souza

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD