Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा विधान सभा और उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन की तैयारियां ज़ोर शोर से जारी

21 मार्च को मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में होगा भव्य आयोजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 13:32 IST

हरियाणा विधान सभा की पहल पर युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, जनप्रतिनिधित्व और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोडऩे के उद्देश्य से 21 मार्च को सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित होने जा रहे युवा सम्मेलन की तैयारियां ज़ोर शोर से जारी हैं। इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को हरियाणा विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों ने सोनीपत जिला प्रशासन तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस युवा सम्मेलन में सोनीपत जिले के विभिन्न  विश्वविद्यालयों तथा लगभग 20 महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग लेंगे। सम्मेलन में राज्यसभा के उप-सभापति श्री हरिवंश मुख्यातिथि होंगे और युवाओं से प्रेरणादायक विचार साझा करेंगे। 

इस मौके पर राज्यसभा के महासचिव श्री पीसी मोदी भी उपस्थित रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह  सम्मेलन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन विकसित भारत 2047 और ‘एक राष्ट्र-एक विधायिका’ का स्वप्न साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्रीनिवासन नारायणन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मेलन की तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. श्रीप्रकाश, उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) सुभाष चंद्र, उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Harvinder Kalyan , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD