Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कृषि-नवीकरणीय ऊर्जा किसानों को विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराने, उत्पादकता बढ़ाने और सिंचाई लागत कम करने में सहायक : प्रल्हाद जोशी

एग्रीवोल्टिक्स भारत में कृषि और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बदल सकता है : श्रीपद येसो नाइक

Pralhad Joshi
Pralhad Joshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 13:03 IST

केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, श्री प्रल्हाद जोशी ने आज नई दिल्ली में आयोजित चौथे राष्ट्रीय एग्रो-आरई शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए श्री जोशी ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा अब तेजी से भारत के खेतों और घरों तक पहुंच रही है, जिससे किसानों को विश्वसनीय बिजली मिल रही है, सिंचाई की लागत कम हो रही है और कृषि उत्पादकता में सुधार हो रहा है।

मंत्री श्री जोशी ने कहा, “आज कोई किसान अपने खेत की सिंचाई सौर ऊर्जा से कर रहा हो सकता है, और जो परिवार पहले बिजली के बिलों को लेकर चिंतित रहता था, वह अब रूफटॉप सोलर के माध्यम से अपनी खुद की बिजली पैदा कर रहा है। यह सिर्फ ऊर्जा परिवर्तन नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था का रूपांतरण भी है।”

सौर पंप सिंचाई लागत को कम कर रहे हैं

श्री जोशी ने जोर देते हुए कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा की तकनीकें, विशेष रूप से सौर सिंचाई पंप, कृषि क्षेत्र में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, ये पंप किसानों की डीज़ल पर निर्भरता कम करने और दिन के समय विश्वसनीय सिंचाई प्राप्त करने में मदद करते हैं। डीजल से सिंचाई करने पर गेहूं के लिए प्रति एकड़ लगभग ₹6,790 और कपास जैसी फसलों के लिए प्रति एकड़ ₹8,000 से अधिक खर्च आ सकता है।

सौर पंपों के उपयोग से किसान प्रति एकड़ प्रतिवर्ष लगभग ₹5,000 से ₹6,500 तक की बचत कर सकते हैं, साथ ही इससे उत्सर्जन में भी कमी आती है। पीएम-कुसुम योजना के अंतर्गत, देशभर में 10-लाख से अधिक स्वतंत्र सौर कृषि पंप स्थापित किए गए हैं और 13-लाख से अधिक ग्रिड से जुड़े कृषि पंपों का सौरकरण किया गया है। मंत्री श्री जोशी ने कहा कि इन पहलों के माध्यम से किसान “अन्नदाता” होने के साथ-साथ “ऊर्जादाता” भी बन रहे हैं।

पीएम-कुसुम 2.0 से कृषि-पीवी के विस्तार को बढ़ावा

मंत्री श्री जोशी ने जानकारी दी कि सरकार पीएम-कुसुम 2.0 की तैयारी कर रही है, जिसमें 10 गीगावॉट का समर्पित एग्री-पीवी घटक शामिल होगा। इसका उद्देश्य फसलों के साथ सौर पैनलों की सह-स्थापना को बढ़ावा देना है। इस पहल से किसान उसी जमीन पर कृषि गतिविधियां जारी रखते हुए बिजली भी उत्पन्न कर सकेंगे, जिससे ग्रामीण भारत में विकेन्द्रीकृत नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का एक नया मॉडल विकसित होगा।

एग्रीवोल्टिक्स से आय के नए अवसर खुल रहे हैं

एग्रीवोल्टाइक प्रणालियों की उभरती संभावनाओं को रेखांकित करते हुए श्री जोशी ने कहा कि सौर ऊर्जा उत्पादन को कृषि खेती के साथ जोड़ने से भूमि की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है और किसानों को आय का एक अतिरिक्त स्रोत मिल सकता है। अनुमानों के अनुसार, भारत में एग्रीवोल्टिक्स की संभावित क्षमता लगभग 3,000 गीगावॉट से लेकर लगभग 14,000 गीगावॉट तक हो सकती है, जो कृषि के साथ नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण में मौजूद विशाल अवसरों को दर्शाती है।

अध्ययनों से साफ संकेत मिलता है कि एग्रीवोल्टाइक प्रणालियां किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकती हैं। कुछ मामलों में, फसल उत्पादन के साथ बिजली उत्पादन से होने वाली आय को जोड़ने पर किसानों की वार्षिक आय लगभग ₹60,000 प्रति एकड़ से बढ़कर ₹1 लाख प्रति एकड़ से भी अधिक हो सकती है।

रूफटॉप सोलर से ऊर्जा की पहुंच का विस्तार

श्री जोशी ने पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति पर भी प्रकाश डाला: उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 31 लाख से अधिक परिवार पहले ही रूफटॉप सोलर स्थापना से लाभान्वित हो चुके हैं, जिससे ये परिवार अपनी स्वयं की बिजली उत्पन्न कर रहे हैं और बिजली के बिलों में कमी ला रहे हैं। भारत की नवीकरणीय ऊर्जा प्रगति को रेखांकित करते हुए मंत्री श्री जोशी ने बताया कि देश की गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता वर्ष 2014 में लगभग 81 गीगावॉट थी जो आज बढ़कर करीब 275 गीगावॉट हो गई है। 

अब भारत की स्थापित विद्युत क्षमता का आधे से अधिक हिस्सा गैर-जीवाश्म स्रोतों से आ रहा है। सौर ऊर्जा क्षमता वर्ष 2014 में लगभग 2.8 गीगावॉट से बढ़कर करीब 143 गीगावॉट हो गई है। वहीं पवन ऊर्जा क्षमता लगभग 21 गीगावॉट से बढ़कर करीब 55 गीगावॉट हो गई है, और जैव ऊर्जा क्षमता 8.1 गीगावॉट से बढ़कर लगभग 12 गीगावॉट तक पहुंच गई है।

यह देश में नवीकरणीय ऊर्जा के तीव्र विस्तार को दर्शाता है। मंत्री श्री जोशी ने जोर देकर कहा कि भारत का 500-गीगावॉट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता का लक्ष्य खेतों, छतों और ग्रामीण उद्यमों में स्थापित होने वाले लाखों विकेन्द्रीकृत नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों के माध्यम से हासिल किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री, श्री श्रीपद येसa नाइक ने एग्रीवोल्टिक्स की उभरती संभावनाओं को भारत के ऊर्जा परिवर्तन के लिए एक परिवर्तनकारी समाधान बताया।

उन्होंने कहा कि एग्रीवोल्टाइक प्रणालियां एक ही भूमि पर स्वच्छ बिजली उत्पादन और फसलों की खेती को एक साथ संभव बनाती हैं, जिससे भूमि उपयोग की दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है और नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार के लिए भूमि की प्रतिस्पर्धी मांग की चुनौती का समाधान करने में भी मदद मिलती है।

श्री नाइक ने सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सरकार, उद्योग जगत, अनुसंधान संस्थानों और वित्तीय संगठनों के बीच मजबूत साझेदारी आवश्यक है, ताकि एग्रीवोल्टाइक प्रणालियों के विस्तार को तेज किया जा सके और नवोन्मेषी तथा किफायती समाधान विकसित किया जा सके, जिससे ऐसी तकनीकें देशभर के किसानों के लिए सुलभ हो सके।

नई दिल्ली में आयोजित चौथे राष्ट्रीय एग्रो-आरई शिखर सम्मेलन के बारे में

यह शिखर सम्मेलन नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया(एनएसईएपआई) द्वारा इंडिया एग्रीवोल्टिक्स एलायंस के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रणेताओं, किसान प्रतिनिधियों और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के हितधारकों ने भाग लिया और कृषि के साथ नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण पर चर्चा की।

 

Tags: Pralhad Joshi , BJP , Bharatiya Janata Party , Shripad Yesso Naik , 4th National Agro RE Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD