Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

समृद्धि यात्रा में सुपौल पहुंचे नीतीश कुमार, 200 से ज्यादा योजनाओं को दी सौगात

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुपौल , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 16:40 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दर्ज करने के बाद अपनी समृद्धि यात्रा पर निकले। इस चरण में उनकी समृद्धि यात्रा की शुरुआत सुपौल से हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल में कुल 569 करोड़ रुपये की 213 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 435 करोड़ रुपये की 84 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है, जबकि 135 करोड़ रुपये की 129 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

सुपौल में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी सहित सरकार के कई अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं मंत्री बिजेंद्र यादव को टोपी और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया, जिससे मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बन गया।

मुख्यमंत्री ने इस समारोह में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए जहां सरकार की विकास योजनाओं को रेखांकित किया वहीं विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अच्छी तरह जानती है कि पहले की सरकारों के समय विकास की गति कैसी थी। कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि पहले शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे और कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद कमजोर थी।

उन्होंने कहा कि पहले समाज में अक्सर सांप्रदायिक तनाव और टकराव की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन अब राज्य में सामाजिक सौहार्द और शांति का माहौल कायम हुआ है। सरकार की विकास योजनाओं का लाभ हर वर्ग और हर समुदाय तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर तबके के विकास के लिए काम कर रही है। 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2018 में ही हर घर बिजली पहुंचा दिया गया है। अब आप सबको मुफ्त में ही बिजली दिया जा रहा है। अब हम लोग एक और काम कर रहे हैं। आपके घर में ही सोलर लगा रहे हैं, जिससे आपको बहुत फायदा होगा। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण भी किया और लोगों से संवाद किया। मुख्यमंत्री मंगलवार को मधेपुरा भी जाएंगे जहां वे कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD