Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

असम सरकार ने चाय बागान श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की : हिमंता बिस्वा सरमा

Himanta Biswa Sarma
Himanta Biswa Sarma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 16:02 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने 2021 से चाय बागान श्रमिकों के वेतन में 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की है। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकारों पर दशकों तक उपेक्षा करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार चाय बागान श्रमिकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए उच्च वेतन और अन्य कल्याणकारी उपायों के माध्यम से काम कर रही है।

सरमा ने लिखा कि अंतर स्पष्ट है। जहां भाजपा सरकार ने 2021 से चा श्रमिकों के वेतन में 40 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है, वहीं कांग्रेस सरकारों ने दशकों तक उनका इस्तेमाल केवल वोट बैंक के रूप में किया। वेतन में नए संशोधन को लेकर मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि चाय बागान श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में 30 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।

बढ़ी नई दर के अनुसार, ब्रह्मपुत्र घाटी के चाय बागान श्रमिकों को अब 280 रुपये प्रतिदिन और बराक घाटी के श्रमिकों को 258 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वेतनवृद्धि सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है जो चाय बागान श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने बागान श्रमिकों को असम के चाय उद्योग की रीढ़ की हड्डी बताया।

उन्होंने कहा कि असम की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले चा श्रमिक समुदाय को सम्मान देते हुए सरकार ने उनकी दैनिक मजदूरी बढ़ा दी है और उनके परिश्रम को मान्यता देना जारी रखा है। मजदूरी में वृद्धि के अलावा, सरमा ने कहा कि सरकार ने चाय बागान समुदायों को प्रभावित करने वाले लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों के समाधान के लिए भी कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चाय बागान श्रमिकों की आजीविका सुधारने के लिए भूमि अधिकार प्रदान करने, आरक्षण लाभ उपलब्ध कराने और चाय बागान क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने जैसे कदम उठाए हैं। असम सरकार की इन पहलों का उद्देश्य चाय बागान समुदाय द्वारा झेले जा रहे 'ऐतिहासिक अन्याय' को दूर करना है।

बता दें कि असम में चाय बागान श्रमिकों की एक बड़ी आबादी है जो राज्य के बड़े चाय उद्योग में काम करतची है। यह उद्योग अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और कई जिलों में लाखों लोगों को आजीविका का माध्यम है।

 

Tags: Himanta Biswa Sarma , Guwahati , Assam , Chief Minister of Assam , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD